Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

बरोदा उपचुनाव को लेकर हरियाणा कांग्रेस के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक

0
364

बरोदा उपचुनाव को लेकर हरियाणा कांग्रेस के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक
चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री।

बरोदा उपचुनाव को लेकर हरियाणा कांग्रेस के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक का आयोजन रोहतक स्थित सिंहासन बैंक्वेट हॉल में किया गया। बैठक में हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व नेता हरियाणा कांग्रेस विधायक दल किरण चौधरी,पूर्व विधानसभा स्पीकर रघुवीर सिंह कादयान, पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष धर्मपाल मलिक, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा समेत हरियाणा कांग्रेस के विधायक व वरिष्ठ नेता शामिल रहे।इसके उपरांत एक पत्रकार वार्ता का भी आयोजन किया गया।पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी और हमारे आदरणीय नेता श्री राहुल गांधी जी द्वारा बरोदा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के एक आम कार्यकर्ता और ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़े युवा चेहरे श्री इंदुराज नरवाल जी को प्रत्याशी बनाया गया है। वह सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखने वाले सभी लोगों से अपील करते हैं कि बरोदा विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री इंदुराज नरवाल जी के पक्ष में जमकर प्रचार करें। भाजपा-जजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को बरोदा की जनता के सामने उजागर करें और कांग्रेस पार्टी के द्वारा किए गए विकास कार्यो और विचारधारा को बरोदा की जनता तक पहुंचाएं।विवेक बंसल ने कहा कि यह सरकार किसान, मजदूर व आढ़तियों को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखना चाहती है। आज हर वर्ग इस सरकार से व्यथित है। बरोदा का यह उपचुनाव ऐतिहासिक है। यह किसी व्यक्ति की नहीं, यह विचारधारा की लड़ाई है। यह विचारधारा मजदूर, किसान, व्यापारी के हितों की है। वहीं दूसरी ओर की विचारधारा पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाली है। हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी लगातार जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। राहुल जी ना झुके हैं और ना ही पीछे हटे हैं। श्री राहुल गांधी जी की ट्रैक्टर यात्रा भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ाई में निर्णायक साबित हुई है। इस यात्रा ने किसान, मजदूर और व्यापारी के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता को दिखाया है।वहीं कुमारी सैलजा ने कहा कि आज हर वर्ग इस सरकार से त्रस्त हो चुका है। प्रदेशवासी इस सरकार से छुटकारा चाहते हैं। इस उपचुनाव को कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से लड़ेगी। लोगों की भावना है कि यह चुनाव कांग्रेस पार्टी जीतेगी। श्री राहुल गांधी जी की ट्रैक्टर यात्रा के हरियाणा आगमन ने हमें नई ऊर्जा दी है। लोगों का विश्वास कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस नेतृत्व पर है। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लाए गए तीन किसान विरोधी काले कानूनों का हरियाणा में विशेष तौर पर असर देखा जा रहा है। हरियाणा में किसानों की फसल की सरकारी खरीद सरकार द्वारा साजिशन बेहद ही कम की जा रही है। जिस कारण मजबूरन किसानों को अपनी फसल प्राइवेट एजेंसियों में बेचनी पड़ रही है। प्राइवेट एजेंसियों में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से बेहद ही कम दामों पर अपनी फसल बेचने पड़ रही है। प्रदेश में किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है और किसान बदहाली के आंसू बहा रहा है। किसानों द्वारा हक मांगने पर उनपर लाठियां बरसाई जा रही हैं और उनपर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। हरियाणा की बेरोजगारी पूरे देश में सबसे अधिक है। उद्योग धंधे पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। सरकारी कर्मचारी भी सड़कों पर हैं। इस सरकार के शासनकाल में निरंतर नए-नए घोटाले निकलकर सामने आ रहे हैं। बरोदा उपचुनाव हरियाणा की राजनीति में एक निर्णायक मोड़ लाने वाला है। इस उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत के साथ ही प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू होना तय है। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस पार्टी ने एक आम कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है। आज हरियाणा प्रदेश का हर वर्ग इस सरकार से तंग आ चुका है। बरोदा की जनता भाजपा-जजपा के कुशासनकाल को अपने मतों के जरिए मुंहतोड़ जवाब देगी। बरोदा उपचुनाव का नतीजा भाजपा जजपा सरकार की चूलें हिला देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कृषि कानून किसान-गरीब के हित में नहीं हैं।