Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

फ्लोरिडा में योग स्टूडियो पर गोलीबारी; हमलावर समेत 3 की मौत, 5 जख्मी

0
259

वॉशिंगटन. फ्लोरिडा के टेलाहासी स्थित एक योगस्टूडियो में शुक्रवार शाम हुई गोलीबारी में दोलोगोंकी मौत हो गई।बाद में शूटर ने भी खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना मेंचार अन्य जख्मी हुए हैं।हमलावर की पहचान नहीं हो पाईहै। घटना का मकसद भी साफनहींहो पाया है।

  1. टेलाहासी पुलिस चीफ डी-लिओ का कहना है कि शहरवासी सहमे हुए हैं। लोगों से घरों से निकलते वक्त सावधानी बरतने की अपील की गई है।

  2. शहर के कमिश्नर स्कॉट मैडॉक्स ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने पहले कई बुरी घटनाएं देखीं, लेकिन इससे खराब मंजर पहले कभी नहीं दिखाई दिया।

  3. मिस्र के मिन्य प्रांत में शुक्रवार को ही इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकियों ने ईसाई तीर्थ यात्रियों सेभरी एक बस पर गोलीबारी कर दी। हमले में सात लोगों की मौत हो गई। स्थानीय समाचार एजेंसीके मुताबिक, तीर्थ यात्रीकाहिरा से 200 किलोमीटर दूर सेंट सैम्युल मॉनेस्ट्री के दर्शन कर लौट रहे थे। तभीआतंकियों ने बस को घेरकर फायरिंग शुरू कर दी।

  4. मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सिसी ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल मिस्र के सुरक्षाबल हमलावरों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      शूटिंग के बाद घटनास्थल की जांच में जुटी पुलिस।
      हमलावर ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोली मार ली।
      मिस्र के मिन्या प्रांत में कोप्टिक ईसाइयों पर हुए हमले में राष्ट्रपति सिसी ने दुख जताया।