Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

फिल्म के सेट पर हो गया था शक्ति कपूर की एक्ट्रेस साली को प्रोड्यूसर से प्यार, फैमिली नहीं थी रिश्ते के लिए राजी, मात्र 21 की उम्र में की थी भागकर शादी

0
1663

एंटरटेनमेंट डेस्क. शक्ति कपूर का साली पद्मिनी कोल्हापुरे 53 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 1 नंवबर, 1965 को महाराष्ट्रीयन परिवार में हुआ था। पद्मिनी के बारे में शायद कम ही लोग जानते है कि उन्होंने मात्र 21 साल की उम्र में घर से भागकर शादी कर ली थी। दरअसल, हुआ ये था कि एक फिल्म में काम करते-करते उन्हें प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा से प्यार हो गया था। दोनों शादी करनाा चाहते थे लेकिन घरवाले नहीं मानें। और आखिरकार उन्होंने घर से भागने का फैसला कर लिया। लता मंगेशकर है रिश्तेदार…

– पद्मिनी के पिता पंढ़रीनाथ कोल्हापुरे शास्त्रीय संगीत के गायक थे, जबकि मां एक एयरलाइंस में काम करती थीं।

– पद्मिनी की छोटी बहन का नाम तेजस्विनी कोल्हापुरे है। जो कुछेक फिल्मों में काम भी कर चुकी हैं। उनकी बड़ी बहन शिवांगी की शादी शक्ति कपूर के साथ हुई है। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर रिश्ते में पद्मिनी की भांजी है।

10 साल की उम्र में शुरू किया एक्टिंग करिय
10 साल की उम्र में पद्मिनी ने फिल्म 'इश्क इश्क इश्क' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग करियर शुरू किया था। इसके बाद 'सत्यम शिवम सुन्दरम', 'साजन बिना ससुराल' ,'थोड़ी सी बेवफाई' जैसी फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। 1980 में आई फिल्म 'इंसाफ का तराजू' में अपनी एक्टिंग के लिए उन्हें पहली बार फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। 15 साल की उम्र में उन्होंने लीड एक्ट्रेस फिल्म 'जमाने को दिखाना है' में काम किया। इसके अलावा उन्होंने 'प्रेमरोग', 'विधाता', 'प्यार झुकता नहीं', 'सौतन', 'वो सात दिन', 'स्वर्ग से सुंदर', 'प्यार के काबिल', 'दाता', 'फटा पोस्टर निकला हीरो' जैसी फिल्मों में काम कियाा।

भागकर की थी शादी
पद्मिनी और प्रदीप की प्रेम कहानी किसी फ़िल्मी लव स्टोरी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात फिल्म 'ऐसा प्यार कहां' (1986) के सेट पर शुरू हुई थी। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती उनके को-स्टार थे। डायरेक्टर विजय सदनाह की इस फिल्म के प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा थे। पद्मिनी के परिवार वाले प्रदीप के साथ उनके रिश्ते को लेकर खुश नहीं थे। इसका कारण ये था कि दोनों अलग-अलग कम्युनिटी से बिलॉन्ग करते थे। दोनों ने पद्मिनी के परिवार को मनाने की खूब कोशिश की, लेकिन असफल रहे। आखिर एक दिन दोनों ने घर से भागने का फैसला कर लिया। 14 अगस्त, 1986 को दोनों ने शादी कर ली। उनका एक बेटा भी है जिसका नाम प्रियांक है।

प्रिंस चार्ल्स को किया था किस
पद्मिनी का नाता कॉन्ट्रोवर्सीज से भी रहा है। बात तब की है, जब 1980 में प्रिंस चार्ल्स भारत दौरे पर आए थे। हालांकि, प्रिंस के चारो ओर z-सिक्युरिटी थी लेकिन किसी बात की परवाह किए बगैर पद्मिनी ने उनके गाल पर जबरदस्ती किस कर डाला था। कई दिनों तक ये मामला चर्चा का विषय बना रहा था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

पद्मिनी कोल्हापुरे, पद्मिनी कोल्हापुरे बर्थडे, Padmini Kolhapure Birthday, Padmini Kolhapure Ran Away From Home To Marry His Lover Also Kiss To Prince Charles