Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

फिलहाल बारिश के आसार नहीं, रातें होंगी और ठंडी

0
303

चंडीगढ़.आने वाले दिनाें में रातें ठंडी होने जा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश की संभावना तो नहीं है। लेकिन, पहाड़ों पर समय से पहले हुई बर्फबारी के चलते रात का तापमान कम हो रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते बारिश के आसार नहीं हैं। न ही कोई वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के आसार हैं। इस बीच शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं वीरवार रात का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया है। इस बीच हवा में नमी की मात्रा 81 फीसदी दर्ज की गई। इस बीच पराली के धुएं से शहर में मामूली स्मॉग छाने लगा है। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है।

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते अगले तीन दिन में रात के तापमान दो से तीन डिग्री गिरावट के आसार हैं। रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण इस बार ठंड समय से पहले आ गई है। वहीं, पिछले साल की तुलना करें तो इन दिनों में रात को भी गर्मी थी। इस कारण कई बीमारियां, जैसे डेंगू, मलेरिया भी ज्यादा हुआ था। इस बार ठंड होने के कारण इन बीमारियों से निजात मिली है।

3 दिन का मौसम

  • शनिवा :आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्रीरह सकता है।
  • रविवार :आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है।
  • सोमवार :आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

सिम्बॉलिक इमेज।