Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

प्रियंका- आलिया से लेकर अनुष्का शर्मा तक, इन एक्ट्रेसेस के अफेयर के रहे खूब चर्चे लेकिन मोहब्बत में सभी का टूटा दिल, एक एक्ट्रेस के तो सबसे ज्यादा बार हुए ब्रेकअप

0
536

एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्म इंडस्ट्री में प्यार-मोहब्बत, इश्क, रिलेशनशिप और फिर ब्रेकअप.. ये आम बात है। ऐसी कई एक्ट्रेसेस है जिनका कईयों से अफेयर रहा और कई बार दिल भी टूटा। वेलेंटाइन वीक के दौरान आपको ऐसी ही कुछ ऐक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं।

– प्रियंका चोपड़ा 2018 में अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंधीं। लेकिन निक के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले उनका नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा। प्रियंका का नाम अक्षय कुमार, हरमन बवेजा, शाहरुख खान से लेकर शाहिद कपूर और असीम मर्चेंट तक से साथ जुड़ा। हालांकि, सभी के साथ इनका ब्रेकअप हो गया। शाहरुख के साथ लिंकअप की खबरों के दौरान प्रियंका को लेकर उनके घर में झगड़े तक होने लगे थे।

अनुष्का शर्मा का नाम भी क्रिकेटर विराट कोहली से शादी करने से पहले कईयों से जुड़ा था। अनुष्का का नाम रणवीर सिंह, सुरेश रैना, शाहिद कपूर से लेकर जोहेब युसूफ तक से जुड़ा। लेकिन सभी को छोड़कर अनुष्का ने विराट से शादी की।

– 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू करने वाली आलिया भट्ट का भी कईयों से साथ लिंकअप रहा। उनका नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा, अर्जुन कपूर, कविन भारती मित्तल से जुड़ा। लेकिन इन सबसे ब्रेकअप हो गया। फिलहाल आलिया रणबीर कपूर को डेट कर रही है। खबरें हैं कि दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

– फिल्म 'मणिकर्णिका' से सुर्खियां बंटोर रही कंगना रनोट का नाम भी कई स्टार्स के साथ जुड़ा। कंगना तो शादीशुदा आदित्य पंचोली तक के साथ रिलेशनशिप में रही। इसके अलावा उनका नाम अध्ययन सुमन, अजय देवगन, निकोलस लेफर्टी से लेकर ऋतिक रोशन तक से जुड़ा। इतने लिंकअप होने के बावजूद भी कंगना आज सिंगल ही है।

सबसे ज्यादा बार टूटा दीपिका का दिल
दीपिका पादुकोण एक ऐसी एक्ट्रेस है जिसका दिल सबसे ज्यादा बार टूटा। मॉडलिंग डेज में उनका अफेयर निहार पंड्या के साथ रहा। फिर ब्रेकअप हो गया। इसके बाद उनका लिंकअप उपेन पटेल, सिद्धार्थ माल्या, युवराज सिंह, एमएस धोनी, मुजम्मिल इब्राहिम, रणबीर कपूर के साथ रहा। इन सबसे रिश्ता टूटने के बाद दीपिका ने रणवीर सिंह को डेट करना शुरू किया। रणवीर-दीपिका ने नवंबर 2018 में शादी की।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Priyanka Chopra, Deepika Padukone To Alia Bhatt Actress Love Affair Most