Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों तथा भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर आज रानी झाँसी जिले वार्ड नम्बर 10 सेक्टर 27 के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।

0
61

सेक्टर 27 के सैकड़ों निवासी भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल

चंडीगढ़ 24 जुलाई, 2023.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों तथा भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर आज रानी झाँसी जिले वार्ड नम्बर 10 सेक्टर 27 के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने
भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि आज भाजपा वेन्डर सेल के अशोक गुज्जर के प्रयास से आयोजित कार्यक्रम में सेक्टर 27 के निवासी हरनाम, तरुण, अरुण, निखिल , अभिषेक, पुरुषोत्तम, मनीष , अजय व सन्नी सहित बड़ी संख्या में कायकर्ताओं ने भाजपा जॉइन की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बबला व महामंत्री रामवीर भट्टी ने सबको पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो पूर्ण रूप से देश सेवा के लिए समर्पित है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर पल देश वासियों की सेवा में लगे रहते हैं । उनके नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर है।
प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बबला ने इस प्रयास के लिए अशोक गुज्जर का धन्यवाद किया व कहा कि आज पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को मान सम्मान दिया जाएगा।
इस अवसर पर कार्यालय सचिव देवी सिंह, पार्षद मनोज सोनकर, अनिल मशीह व अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।