Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि यह देश के लोगों का दुर्भाग्य है कि उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन आने का विश्वास करके सत्ता सौंपी थी

0
400

पंचकूला 31 मई- हरियाणा के
पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि यह देश के लोगों का दुर्भाग्य है कि उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन आने का विश्वास करके सत्ता सौंपी थी, लेकिन भारतीय जनता की जनविरोधी नीतियों के दुष्परिणाम के स्वरूप लोगों का अस्तित्व ख़तरे में है और वे परमात्मा से दुआ कर रहे हैं कि देश में वही कांग्रेस सरकार वाले दिन ही वापिस लौट आएं। ‌ श्री चन्द्र मोहन आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में 7 वर्ष पूरा होने उपलक्ष में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना रोष व्यक्त करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पंचकूला के सैक्टर 18 के चौराहे पर धरना दे रहे थे। ‌ ‌ चन्द्र मोहन ने कहा कि कांग्रेस शासन काल के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह ने भाजपा को आर्थिक मोर्चे पर एक सुदृढ़ सरकार सौपी थी, लेकिन भाजपा सरकार की अकर्मण्यता और दूरदर्शी सोच के अभाव में देश की जी डी पी रसातल में चली गई और एक समय तो देश की जी डी पी – 23 तक चली गई थी। देश को 5 टिर्लियन आर्थिक वाला देश बनाने के लिए इस वर्ष के बजट बड़े बड़े दावे किए गए थे। आज मोदी सरकार ने देश को कर्ज में डूबो कर रसातल में पहुंचाने का काम किया है। ‌ उन्होंने कहा कि आज देश महंगाई और बेरोजगारी की भयंकर विभिषिका का सामना कर रहा है। देश में पिछले एक वर्ष में 12 करोड़ अधिक लोगों ने रोजगार खोया है और पिछले अप्रैल महीने में ही 74 लाख लोगों का रोजगार चला गया। देश में बेरोजगारी की दर ने 40 साल का रिकॉर्ड तोड दिया अब भी देश में बेरोजगारी की दर लगभग 11.50 प्रतिशत है। विश्वगुरु बनने का सपना बेचने वाली भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में पट्रोल 100‌ से अधिक चला गया है। देश के 74 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि आज न केवल पट्रोल इस भाव मिल रहा है अपितु एक बार तो डीजल के दाम भी पट्रोल से अधिक हो गए थे।
यह मोदी सरकार का ही कमाल है कि देश में भाजपा के शासनकाल में 24 करोड़ लोग गरीबी की सीमा रेखा से नीचे चले गए हैं और 8.50 करोड़ लोग मध्यम श्रेणी से नीचे चले गए हैं। यह है देश की वास्तविक स्थिति और इसके लिए भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियां ही पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। आज देश विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है।
चन्द्र मोहन ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में कोरोना रुपी महामारी की दूसरी लहर का सामना कर पड़ रहा है। केन्द्र सरकार की अकर्मण्यता का ही परिणाम है कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में पूरी तैयारी न होने के कारण ही लाखों लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। प्रदेश के राज्यों को संघीय ढांचे की धज्जियां उड़ाते हुए गुलाम बना कर रख दिया है। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि केन्द्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग कर कोरोना को फैलने से रोकने के लिए टीके खरीदने के ग्लोबल टेंडर आमंत्रित करने पर मजबूर किया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी निर्मित आपदा में टीकाकरण, ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की कमी के कारण लाखों लोगों की जान चली गई।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता में सेंट्रल विस्टा का निर्माण है, जिस पर हजारों करोड़ रुपए खर्च होंगे। देश की 12 विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भी मोदी सरकार को इस परियोजना को कुछ समय के लिए टालने का सुझाव भी दिया है, लेकिन मोदी को सत्ता का अंहकार चढ़ा हुआ है। वह विपक्षी दलों के नेताओं की बात सुनने के लिए राजी नहीं हैं। सेंट्रल विस्टा पर खर्च होने वाली राशि से केंद्र सरकार 1.62 करोड़ वैक्सीन या 22 करोड़ रेमडेसिविर या 3 करोड़ 10 लीटर ऑक्सीजन सिलेंडर खरीद सकती थी या कुल 12,000 बेड के साथ 13 एम्स का निर्माण कर सकती थी या सशस्त्र बलों के 15 लाख कर्मचारियों या 26 लाख सैन्य पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता बचा सकती थी या 30 करोड़ जमाकर्ताओं के लिए राष्ट्रीय बचत योजना और एसबीआई बचत बैंक योजना पर ब्याज कटौती बचा सकती थी। लेकिन सरकार ने अपने और अपने स्वार्थ के बारे में सोचा।
श्री चन्द्र मोहन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सरकार को हमेशा ही रचनात्मक सुझाव दिए हैं। जन सेवा कांग्रेस की मूल अवधारणा पर आधारित है। इसी धर्म का पालन करते हुए ही कांग्रेस पार्टी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पिछले 7 सालों में भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने का प्रयास करेगी। जिसमें नोटबंदी से लेकर जीएसटी तक, राफेल सौदे से लेकर अनियोजित लॉकडाउन तक, प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जो कुछ भी किया है ‌, उसे देश के लोगों को निराशा ही हाथ लगी

पूर्व चेयरमैन विजय बंसल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि शर्मा,पूर्व मेयर उपेंद्र आहलुवालिया,पूर्व प्रधान नगर परिषद रविन्द्र रावल,पूर्व पार्षद आरके कक्कड़,हेमंत किंगर,दीपांशु बंसल,अमन दत्त शर्मा लीगल डिपार्टमेंट कांग्रेस जिला प्रधान,पूर्व पार्षद रविकांत स्वामी,पार्षद संदीप सोही,पार्षद पंकज,पवन जैन,नवीन बंसल एडवोकेट,प्रियंका हुड्डा,सुषमा खन्ना,दिनेश मित्तल,ओम शुक्ला,विजय धीर,बबीता विनायक,मोहद नासिर,मुदिता शर्मा,जीसी पुंडीर,रविन्द्र रिहौड,प्रवेश पैटका,अनवर,अजय साई,गुरपाल सिंह,राज कुमार सैनी पूर्व सरपंच,ऋतु कसाना,दिनेश साहनी, तेजीनदर सिंह तेज़ी गुरविंदर सोही,अजय बाल अर्जुन प्रशाद समेत अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।