Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पुतिन की कथित प्रेमिका ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, प्रशासन ने रिपोर्ट्स खारिज कीं

0
148

  • मीडिया रिपोर्ट्स में दावा- पुतिन की प्रेमिका की डिलिवरी के लिए अस्पताल का वीआईपी फ्लोर खारी कराया गया
  • कहा जाता है कि पूर्व ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और जिमनास्ट एलीना कबायेवा और पुतिन लंबे वक्त से साथ हैं

मॉस्को. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित प्रेमिका ने इस महीने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। बताया जाता है कि पूर्व ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और जिमनास्ट एलीना कबायेवा और पुतिन लंबे वक्त से साथ हैं। रूस के न्यूज पेपर मॉस्कोवस्कीज कोम्सोमोलेट्स ने दावा किया है कि कबायेवा की वजह से ही कुलाकोव के अस्पताल के वीआईपी फ्लोर को खाली कराया गया था। हालांकि, रूसी क्रेमलिन (प्रशासनिक कार्यालय) ने ऐसी रिपोर्ट्स को खारिज किया है।

हालांकि, बच्चों के जन्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। ब्रिटिश अखबार डेली मेल ने रूस के खुफिया विभाग से जुड़े सूत्रों के हवाले से कहा कि कबायेवा ने दो बच्चों को जन्म दिया है। सिजेरियन डिलिवरी में इटली के डॉक्टर ने मदद की। कबायेवा खेल जगत से दूर होने के बाद मॉडल बन गई थीं। वह 2014 तक सांसद भी रहीं। अब एक नेशनल मीडिया ग्रुप की प्रमुख हैं।

पुतिन से 30 साल छोटी हैं कबायेवा

कबायेवा को ‘द सीक्रेट फर्स्ट लेडी’ कहा जाता है। वे राष्ट्रपति पुतिन से करीब 30 साल छोटी हैं। ‘वॉइस ऑफ अमेरिका’ के मुताबिक, अफवाह थी कि 2008 में भी कबायेवा ने निजी स्विस क्लीनिक में एक बेटी को जन्म दिया था। तब भी रूसी क्रेमलिन ने ऐसी रिपोर्ट्स को खारिज किया था।

2013 में पुतिन की पत्नी ल्यूडमिला से तलाक हुआ

पुतिन निजी जीवन के बारे में सार्वजनिक तौर पर कभी खुलासा नहीं करते। उन्होंने कई बार कबायेवा के साथ रिश्तों से इनकार किया है। 2013 में पुतिन ने पत्नी ल्यूडमिला के साथ 30 साल रिश्ता खत्म कर दिया था।ल्यूडमिला से उनकी दो बेटियां हैं।