Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पीएनबी से साढ़े 6 लाख रुपए की लूट, जाते-जाते कर्मचारियों को स्ट्रॉग रूम में बंद कर गए बदमाश

0
178

सोनीपत। सोनीपत के पांची गुजरान गांव में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से लुटेरे साढ़े 6 लाख रुपए लूटकर ले गए। आरोपी जाते-जाते बैंक के 3 कर्मचारियों को स्ट्रॉग रूम में बंद कर गए। इसके साथ-साथ सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को बाहर निकाला। मामले में जांच जारी है।

घटना सोनीपत के गन्नौर के पास स्थित पांची गुजरान गांव की है। बैंक कर्मचारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दोपहर लगभग 3 बजे बाइक पर सवार होकर 2 युवक बैंक के बाहर आते हैं। उनके साथ 5 से 6 युवक पैदल भी आ जाते हैं। सभी बैंक में घुसते ही कर्मचारियों पर पिस्टल तान देते हैं।

उन्होंने पहले कैश काउंटर से 5 लाख रुपए लुटे, इसके बाद स्ट्रॉग रूम खुलवाया और वहां रखे डेढ़ लाख रुपए भी लूटकर फरार हो जाते हैं। जाते-जाते बैंक मैनेजर और दो अन्य कर्मचारियों को स्ट्रॉग रूम में बंद करके फरार हो जाते हैं। पुलिस आकर कर्मचारियों को बाहर निकालती है। गन्नौर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

बैंक के बाहर खड़े पुलिसकर्मी।