Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पानीपत में 8 व जींद में 6 युवकों ने दो लड़कियों को अगवा कर किया गैंगरेप

0
297

पानीपत/ जींद.हरियाणा में दरिंदगी के दो मामले सामने आए हैं। पानीपत के सनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में मां के पास सो रही 17 साल की नाबालिग बेटी को अगवा कर खेतों में ले गए और 8 लोगों ने गैंगरेप किया। किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद उसे घर के बाहर छोड़ गए। शिकायत पर पुलिस ने 6 को नामजद व दो अज्ञात पर केस दर्ज किया है। शनिवार को पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया। इसके बाद एक आरोपी को हिरासत में लिया है। दो आरोपी पूर्व सरपंच के परिवार से हैं।

वहीं, जींद के जुलाना में 12वीं की छात्रा काे घर से अगवा कर 6 युवकों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद हाथ-पैर व मुंह बांधकर तालाब में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने अपहरण, गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की बोली-मां के पास सोई थी, 6 फीट ऊंची दीवार फांदकर घुसे आरोपी, वारदात के बाद घर के बाहर छोड़ा :

सनौली थाने में दी शिकायत में लड़की ने बताया कि वीरवार रात वह घरवालों के साथ खाना खाकर सोई थी। कमरे में वे चारों बहनें और मां अलग-अलग चारपाई पर थीं। दूसरे कमरे में पिता सोए थे। रात करीब 11 बजे गांव के दिलबाग पुत्र हाशिम व इसरार पुत्र इस्लाम घर की करीब 6 फीट ऊंची दीवार फांदकर कमरे में घुस आए।

दोनों ने उसका मुंह दबा लिया और उठाकर खेतों में ले गए। वहां गांव के ही कुर्बान पुत्र अकबर, दिल्लू पुत्र जमशाद, काला पुत्र फियाज, सादा पुत्र तालीम और दो अन्य युवक पहले से थे। सभी ने उसके साथ रेप किया। करीब 2 घंटे बाद आरोपी उसे घर के बाहर छोड़ गए और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

मां को सुनाई आपबीती आरोपी पक्ष ने केस न करने का दबाव बनाया :

पीड़िता ने हिम्मत कर शुक्रवार दोपहर मां को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसका पता चलने पर आरोपी पक्ष पीड़िता के घर पहुंचे और केस न करने का दबाव बनाया। इस पर पीड़ित परिवार सहमा रहा। आरोपी पक्ष के घर से जाने के बाद घरवाले पीड़िता काे लेकर पुलिस के पास पहुंचे और केस दर्ज कराया।

जींद के जुलाना में दुष्कर्म के बाद हाथ-पैर बांधकर तालाब में फेंका :

उधर, जींद के जुलाना थाना क्षेत्र के गांव की 16 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपनी मां को मेहंदी लगाकर सोई थी। करीब 11 बजे गांव के युवक दीपक व प्रवीन उसका अपहरण कर सुनसान जगह ले गए। वहां पहले से कपिल, छोटू, संजीव, नसीब मौजूद थे।

दीपक व प्रवीन ने उससे बारी-बारी दुष्कर्म किया, जबकि अन्य ने छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी के आने का शोर सुनाई दिया तो उसके मुंह व हाथ-पैर कपड़े से बांध दिए और जान से मारने के इरादे से पास के तालाब में फेंक दिया। रात में ही घरवाले तलाश करते हुए पहुंचे और उसे बाहर निकाला। शनिवार सुबह घरवालों ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दी। डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Gangrape with two girls in Haryana