Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पन्ना प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रमुखों का सम्मान तब बढ़ेगा, जब उनके यहां मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, मंत्री और विधायक जाएंगे: कटारिया

0
156
  • Hindi News
  • Haryana
  • Yamunanagar
  • Yamunanagar News haryana news the honor of panna chief power chiefs will increase when he will be the mandal president district president ministers and mlas katariya

Yamunanagar News – विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहीं भाजपा की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए केंद्रीय जल शक्ति, सामाजिक न्याय और…

Bhaskar News Network

Jul 15, 2019, 08:50 AM IST

विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहीं भाजपा की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए केंद्रीय जल शक्ति, सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया रविवार को यमुनानगर पहुंचे। उन्होंने यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक की। कटारिया ने कार्यकर्ताओं से उनकी बात और मत को जाना। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का भी आह्वान किया। विधायक घनश्याम अरोड़ा, मेयर मदन चौहान, समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन मलिक रोजी आनंद ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री कटारिया ने कहा कि पन्ना प्रमुख और शक्ति केंद्र प्रमुखों का मान सम्मान तब बढ़ेगा, जब उनके यहां मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, मंत्री और विधायक जाएंगे। ये काम पूरे प्रदेश में चल रहा है। लगभग 70 फीसदी कार्यकर्ता आज इस कार्यक्रम में पहुंचे हैं। विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर हमारे पन्ना प्रमुख दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान हर बूथ पर ज्यादा से ज्यादा नए सदस्य बनाए जाने हैं ताकि भाजपा परिवार को और बड़ा किया जा सके। बैठक में काफी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित रहे।

सिद्धू व राहुल पर किया कटारिया ने कटाक्ष: पत्रकारों द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पूछे गए सवाल पर कटारिया ने कहा अभी तो उनका खुद का ही ये तय नहीं हो पा रहा है कि उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा। कांग्रेस पार्टी आज पूरे देश में खत्म है, जिस तरह से उन्होंने पूरे देश को बर्बाद किया और पूरे देश को लूटा, इसलिए जनता ने कांग्रेस का पूरे देश से सूपड़ा साफ कर दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू पर कहा कि दल बदलू आदमी का कोई ठिकाना नहीं होता।

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}