Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पंजाब की नंगल कोर्ट के आदेश- विवाहिता को ससुराल में एक कमरा, रसोई और टॉयलेट दिया जाए

0
256

यमुनानगर.पंजाब की नंगल कोर्ट ने एक विवाहिता को उसके ससुराल में अलग से रहने की जगह देने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को महिला शहर यमुनानगर पुलिस के साथ अपने ससुराल मॉडल कॉलोनी यमुनानगर में कब्जा लेने पहुंच गई। यहां पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विरोध किया और घर में रखने से मना कर दिया।

पुलिस ने कोर्ट के आदेशों का हवाला दिया तो उन्होंने कोर्ट के आदेशों को मानने से मना कर दिया। पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो कुछ और ही कहने लग गए। उन्होंने कहा कि मकान के कुछ हिस्से को वे बेच चुके हैं। इसलिए इन हालात में यहां पर वे पुत्रवधू और उसके बेटे को रहने के लिए जगह नहीं दे सकते।

काफी देर माथापच्ची करने के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि महिला का पति जेल में है। पीछे से उसकी सुरक्षा कौन करेगा। इसलिए पति के बाहर आने का इंतजार किया जाए। महिला को घर में कमरा और अन्य सुविधाएं दिलाने के लिए शहर यमुनानगर एसएचओ नरेंद्र राणा, कुशलपाल राणा समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे थे। इस दौरान वहां पर सामाजिक लोग भी पहुंच गए, ताकि मामला शांति से निपट जाए।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

पंजाब की नंगल कोर्ट के आदेश पर विवाहिता को उसके ससुराल लाई पुलिस।