Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

नॉलीवुड की पहली अरबपति बनीं एक्ट्रेस जेनेवीव, नेटफ्लिक्स ने 27 करोड़ रु में फिल्म खरीदी

0
248

अबुजा. नाईजीरिया की एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर जेनेवीव नाजी (39) वहां की फिल्म इंडस्ट्री नॉलीवुड की पहली अरबपति बन गई हैं। अमेरिका की स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स ने नाजी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लॉयन हर्ट’ को 38 लाख डॉलर में खरीद लिया है। यह रकम भारतीय मुद्रा में 27 करोड़ रुपए और नाइजीरिया की करंसी में 1.38 अरब नायरा होती है।

  1. जेनेवीव की फिल्म लॉयन हर्ट पिछले साल टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के दौरान नेटफ्लिक्स के अधिकारियों की नजर में आई थी। यह पहली नाईजीरियाई फिल्म है जिसे नेटफ्लिक्स ने खरीदा है।

    जेनेवीव।

  2. जेनेवीव 20 साल से फिल्मों में रोल कर रही हैं। लॉयन हर्ट पहली फिल्म है जिसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। फिल्म में कॉरपोरेट जगत में काम करने वाली महिलाओं की दिक्कतों को दिखाया गया है। इस फिल्म में जेनेवीव ने ट्रांसपोर्टेशन बिजनेस कंपनी की लॉजिस्टिक डायरेक्टर की भूमिका निभाई है।

    जेनेवीव नाजी।

  3. नेटफ्लिक्स से डील पर जेनेवीव ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं इससे बेहद खुश हूं क्योंकि, नेटफ्लिक्स के जरिए मेरी फिल्म दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंच सकेगी।

    जेनेवीव नाजी।

  4. जेनेवीव की कई फिल्मों को अवॉर्ड मिल चुके हैं। जेनेवीव ने 1998 में फिल्मों में करियर शुरू किया था। उस वक्त वो 19 साल की थीं। उनकी पहली फिल्म मोस्ट वॉन्टेड थी। एक्टिंग की शुरुआत उन्होंने टीवी सीरियल से की थी। वो 8 साल की उम्र से एक्टिंग कर रही हैं।

    जेनेवीव नाजी।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      जेनेवीव नाजी।
      Genevieve nnaji become nollywood’s first billionaire as Netflix buys Lion Heart for 3.8 million dollar
      Genevieve nnaji become nollywood’s first billionaire as Netflix buys Lion Heart for 3.8 million dollar
      Genevieve nnaji become nollywood’s first billionaire as Netflix buys Lion Heart for 3.8 million dollar
      Genevieve nnaji become nollywood’s first billionaire as Netflix buys Lion Heart for 3.8 million dollar