Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

निक को वरमाला पहनाने के वक्त इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा, सुबह 8 बजे पूजा के साथ शुरू हो गई थी निकयांका की हिंदू सेरेमनी

0
328

मुंबई. 36 साल की प्रियंका चोपड़ा ने 10 साल छोटे मंगेतर अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी कर ली है। जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में दो दिन दो अलग-अलग सेरेमनी से उनकी शादी हुई। रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार को जब वरमाला का कार्यक्रम हुआ तो दुल्हन प्रियंका की आंखों में आंसू थे। बता दें कि शनिवार को जहां प्रियंका-निक ने क्रिश्चियन रिवाज से शादी की तो वहीं रविवार रात वे हिंदू रिवाज से शादी के बंधन में बंधे। प्रियंका के भाई ने जोनास परिवार को समझाईं हिंदू शादी की रस्में….

– एक रिपोर्ट्स में शादी में मौजूद गेस्ट के हवाले से बताया गया है कि प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने जोनास परिवार को हिंदू शादी की रस्मों को समझाया। सुबह 8 बजे पूजा के साथ शादी की रस्में शुरू हुईं। इसके बाद निक और प्रियंका की मौली सेरेमनी की रस्म पूरी की गई। कपल ने एक-दूसरे की कलाई पर धागा बांधकर इस रस्म को पूरा किया। दोपहर में प्रियंका की हल्दी और फिर चूड़ा सेरेमनी हुई। चूड़ा सेरेमनी में प्रियंका के अंकल ने उन्हें 21 चूड़ियां गिफ्ट की, जिन्हें दूध और गुलाब की पंखुड़ियों से स्नान कराया गया।

सेहराबंदी की पूजा के साथ शुरू हुई शादी

– वेडिंग सेरेमनी शाम 6 बजे सेहराबंदी के साथ शुरू हुई, जिसमें निक के एक फैमिली मेंबर ने उन्हें पगड़ी पहनाई। इसके बाद वरमाला कार्यक्रम हुआ। जब वरमाला के लिए मंडप में प्रियंका निक के सामने पहुंचीं तो वे इमोशनल हो गईं। उनकी आंखों में आंसू साफ दिखाई दे रहे थे। प्रियंका-निक ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर पति-पत्नी स्वीकार किया। बता दें कि क्रिश्चियन सेरेमनी के दौरान जब मां मधु चोपड़ा ने स्पीच दी थी, तब भी प्रियंका चोपड़ा पिता अशोक चोपड़ा को याद कर इमोशनल हो गई थीं, जिनका 5 साल पहले हार्ट अटैक से निधन हो चुका है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Priyanka Chopra Gets Emotional During Varmala Ceremony