Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

नगर निगम गुरूग्राम द्वारा ग्रेडिड रैस्पांस एक्शन प्लान की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए गंभीरता से कार्रवाई की

0
152

ग्रैप की उल्लंघना वाले 82 उल्लंघनकर्ताओं पर एक सप्ताह में 17.30 लाख का जुर्माना किया कचरा जलाने , फैंकने वालों तथा निर्माण कार्यों में पर्यावरणीय नियमों की पालना नहीं करने वालों के किए चालान

सुनीता शास्त्री। गुरूग्राम,।

नगर निगम गुरूग्राम द्वारा ग्रेडिड रैस्पांस एक्शन प्लान की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। जो व्यक्ति ग्रैप की उल्लंघना करता पाया जाता है, उसका नियमानुसार चालान किया जा रहा है। इसी कड़ी में पिछले एक सप्ताह के दौरान निगम टीमों ने क्षेत्र में निगरानी करते हुए 82 उल्लंघनकर्ताओं पर 17 लाख 30 हजार रूपए का जुर्माना लगाया। निर्माण कार्यों में पर्यावरणीय नियमों का की पालना सुनिश्चित करने के लिए भी संबंधित निर्माणकर्ताओं को हिदायत दी गई। गत एक सप्ताह के दौरान निगम टीमों ने कचरा जलाने के मामले में 11 उल्लंघनकर्ताओं पर 55 हजार रूपए, सीएंडडी वेस्ट के मामले में 14 उल्लंघनकर्ताओं पर 3 लाख 50 हजार रूपए, कचरा डालने के मामले में 5 उल्लंघनकर्ताओं पर 25 हजार रूपए तथा धूल उड़ाने संबंधित गतिविधियां करने के मामले में 52 उल्लंघनकर्ताओं पर 13 लाख रूपए का जुर्माना किया। नगर निगम गुरूग्राम की टीमें निर्माण गतिविधियों में पर्यावरणीय नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए क्षेत्र में कड़ी नजर बनाए हुए हैं। पर्यावरणीय नियम के अनुसार निर्माण साईटों तथा निर्माण सामग्री को कवर करना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर संबंधित पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा तथा एफआईआर भी दर्ज करवाई जा सकती है।नगर निगम गुरूग्राम की अतिरिक्त आयुक्त जसप्रीत कौर के अनुसार नगर निगम गुरूग्राम द्वारा ग्रैप की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। एक ओर जहां धूल को उडऩे से रोकने के लिए सडक़ो एवं पेड़ों पर सीवरेज ट्रीटमैंट प्लॉट से ट्रीटिड पानी का छिडक़ाव करने के लिए 40 टैकर कार्य कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सडक़ो की सफाई मैकेनिकल की जा रही है। सफाई से पूर्व सडको पर पानी का छिडक़ाव करना सुश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रैप का उल्लंघन करने वालो पर नियमानुसार जुर्माना भी किया जा रहा है।