Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

नकली पुलिस वालों से सावधान घर जा रही बुजुर्ग को रास्ते में लूटा

0
396

पंचकूला. पुलिस वाले बनकर फिल्मी स्टाइल में बुजुर्ग महिला से गहने लूटे गए हैं। हरीश छिब्बड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी मंजुला छिब्बड़ मार्केट से अपने घर की ओर जा रही थी। एक लड़के ने उनको यहां जीएच-25 के सामने रोका और कहा कि वह पुलिसवाला है। यहां पहले ही कई अन्य लड़के खड़े थे। यहां मंजुला को जैसे ही लड़के ने रोका तो एक अन्य लड़का आया और उसने एक सैल्यूट मारा और जय हिंद कहा।

तभी एक अन्य लड़का आता है, जिसके गले में सोने की चेन थी। इस लड़के को नकली पुलिस बना लड़का रोकताा है और कहता है माहौल खराब है। मर्डर हो चुका है, स्नैचिंग बढ़ गई है और गहने लूटे जा रहे हैं। सोने की चेन तुम्हारे गले में क्यों। लड़के के गले से सोने चेन को उतरवाकर उसकी जेब में डाल लेता है। इससे मंजुला को यकीन हो जाता है कि असली ही पुलिस है। इस पुलिस वाले ने मंजुला को कहा कि हम बुजुर्गों को अवेयर कर रहे हैं।

उसने बुजुर्ग को कहा कि आप भी अपने कंगन उतारकर बैग में रख लो। मंजुला के कंगन टाइट थे और उतर नहीं रहे थे। इसके बाद लड़के ने अपने हाथ से मंजुला के कंगन उतारे। इन कंगनों को चालाकी से अपनी जेब में डाल लिया और मंजुला को नकली कंगन दे दिए। मंजुला घर पहुंची और सारी बात अपने पति हरीश को बताई। इसके बाद हाथ में कंगन पहनने लगी तो कंगन देखकर चौक गई। इसके बाद ज्वेलर के पास कंगनों को चैक करवाया गया तो नकली निकले। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Fake Police Officer Swindle Old Woman