Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

धवन या विजय कुमार देव में से एक होगा ‘आप’ का कैंडिडेट

0
284

चंडीगढ़.अाम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में अपने कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी है। चंडीगढ़ में पार्टी किसे टिकट देगी, इसको लेकर भी कयास लगने शुरू हो गए हैं। सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन दिल्ली कैंप ऑफिस में आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल से मिले।

इस दौरान चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल के अलावा देश की राजनीति पर चर्चा हुई। केजरीवाल से हुई मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में कयास लगने लगे हैं कि हरमोहन धवन भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी की लोकल इकाई की ओर से चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव के लिए विजय कुमार देव के नाम की सिफारिश की हुई है।

विजय देव चंडीगढ़ के एडवाइजर रहते हुए पब्लिक में काफी लोकप्रिय हुए थे। विजय देव अभी प्रशासनिक सेवा में हैं। उन्हें चुनाव लड़ने के लिए रिजाइन देना होगा। हालांकि उनकी ओर से इस बारे में कोई संकेत नहीं मिले हैं। आप चंडीगढ़ से हरमोहन धवन को भी 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है। सूत्रों के अनुसार इतना तय है कि धवन या विजय कुमार देव में से एक कैंडिडेट होगा।

}पिछले चुनाव में 1 लाख 8 हजार वोट मिले थे आप को :

अगर धवन 2019 में चंडीगढ़ लोकसभा सीट से आप के प्रत्याशी बनते हैं तो भाजपा और कांग्रेस की राह मुश्किल हो जाएगी। 2014 में एक्ट्रेस गुलपनाग ने आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ा था। पनाग की एक महीने की कैंपेन में पार्टी को 1 लाख 8 हजार वोट मिले थे और तीसरे नंबर पर रही थी। आप चंडीगढ़ से इतने वोट तो मानकर चल रही है। हरमोहन धवन के अपने वोट शामिल होने से पार्टी कांग्रेस और बीजेपी को टक्कर दे देगी।

}यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा से मिलने गए थे :

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन अपने परम मित्र एवं पूर्व फाइनेंस मिनिस्टर यशवंत सिन्हा और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से मिलने दिल्ली गए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात आप के दुर्गेश पाठक से हुई। इसके बाद अरविंद केजरीवाल से मीटिंग हुई। फिलहाल हरमोहन धवन की ओर से आप में शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Dhawan or Vijay Kumar Dev will be Candidate of AAP