Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

दो दिन चली बैठकों के बाद भी राजस्थान, छत्तीसगढ़ के सीएम पर फैसला नहीं हो सका, आज घोषणा होने की संभावना

0
265

दिल्ली/जयपुर/रायपुर/ भोपाल.कांग्रेस गुरुवार को भी राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए मुख्यमंत्री तय नहीं कर पाई। 11 दिसंबर को देर रात परिणाम आने के बाद से ही बैठकों का दौर जारी है। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर पर बैठकों का दौर चलता रहा। मध्यप्रदेश को छोड़कर देर रात तक नाम तय नहीं हो पाए थे। नामों के ऐलान से पहले यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी राहुल से मिलने उनके घर पहुंचीं। प्रियंका वाड्रा भी बैठक मेंमौजूद रहीं।

राजस्थान के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होगी। उधर,राहुलने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद के चारों दावेदार भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, डॉ. चरणदास महंत और ताम्रध्वज साहू को आज दिल्ली बुलाया है।

राजस्थान:मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार

  • राजस्थान को लेकर बुधवार रात तक राहुल-पायलट-गहलोत की मुलाकातों का दौर चलता रहा। रात 11:30 सचिन और फिर 11:50 बजे गहलोत राहुल से मिलकर लौटे। शाम 7 बजे अशोक गहलोत, पर्यवेक्षक केसी वेणु गोपाल, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, चारों सह प्रभारियों को दिल्ली एयरपोर्ट से राहुल ने वापस बुला दिया, जिसके बाद मुख्यमंत्री के नाम परसस्पेंस और बढ़ गया।
  • जयपुर में गहलोत और सचिन पायलट के समर्थक उनके घरों के बाहर जमे रहे। दौसा, करौली, सवाई माधोपुर में पायलट समर्थकों ने प्रदर्शन करके नारेबाजी की और हाइवे पर जाम लगाया।
  • दिल्ली में भीपायलट और गहलोत के समर्थक दबाव बनाने के लिए प्रदर्शन करते रहे।

सचिन पायलट का ट्वीट : शांति रखें

पायलट ने शाम साढ़े पांच बजे ट्वीट कर सभी कार्यकर्ताओं से शांति एवं अनुशासन बनाए रखने का आग्रह किया। कहा कि मुझे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर पूरा विश्वास है। राहुल और सोनिया गांधी जो फैसला लेंगे उसका स्वागत करेंगे। पार्टी की गरिमा बनाये रखना हम सभी की जिम्मेदारी। इसके एक घंटे बाद फिर से ट्वीट किया कि मीडिया से आग्रह है कि अफवाहों को न प्रदर्शित करें।

सचिन पायलट-सबसे बड़ी ताकत

  • पार्टी को राजस्थान में 21 के आंकड़े से 100 पर पहुंचाया।
  • पायलट, राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं।
  • पायलट दौसा-अजमेर से सांसद रह चुके हैं। केन्द्रीय मंत्री रह चुके हैं। पहली बार विधानसभा चुनाव में लड़े और 54 हजार वोट से जीते।
  • सचिन पायलट ने पिछले पांच साल में जितने भी चुनाव हुए और उपचुनाव हुए, उन सभी में कांग्रेस को जीत दिलाई। नई पहचान कायम की।
  • कुल मिलाकर- युवा चेहरे के रूप में उनकी परफॉर्मेंस अच्छी रही है।

अशोक गहलोत- सबसे बड़ी ताकत :

  • दो बार सीएम, गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों यानी इंदिरा, राजीव और राहुल के साथ काम किया।
  • गहलोत दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 1998 से 2003 और 2008 से 2013 के बीच।
  • चार बार सांसद और दो बार केन्द्रीय मंत्री। दो बार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।
  • गहलोत ने गुजरात, कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को नया रूप दिया। चुनावी रणनीति पर काम किया।
  • कुल मिलाकर- अनुभवी चेहरे के नाम पर पार्टी में सबसे आगे हैं।

छत्तीसगढ़: सीएम पर पेंच, दावेदार दिल्ली बुलाए

  • छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि आम सहमति से यह निर्णय लिया गया है कि मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला कांग्रेस आलाकमान लेंगे। वह जो भी जिम्मेदारी देंगे हम उसे निभाएंगे।
  • गुरुवार देर शाम राहुलने खड़गे और पीएल पुनिया से विधायकों से हुई रायशुमारी की रिपोर्ट ली। राहुल ने शक्ति एप के जरिए प्रदेश के कार्यकर्ताओं से मिली राय का भी आकलन किया। खबर के मुताबिक खड़गे के फीडबैक और शक्ति एएप की रिपोर्ट मेल न खाने पर राहुल ने दोबारा रायशुमारी का फैसला किया।
  • रायपुर में टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल के समर्थकों के बीच गहमागहमी रही।
  • राज्य में भले ही सीएम का नाम फाइनल नहीं हो पाया है। लेकिन, राज्य मेंनई सरकार के शपथ समारोह की राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में तैयारी शुरू हो गई। 16 दिसंबर से शुरु हो रहे खरमास को देखते हुए पार्टी ने 15 दिसंबर को शपथ कराने का फैसला किया।

मध्यप्रदेश: कमलनाथ आज राज्यपाल से मिलेंगे

  • दिन भर दिल्ली में चली बैठकों और मान-मनौव्वल के बाद गुरुवाररात करीब 11 बजे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए कमलनाथ के नाम की घोषणा कर दी गई।
  • दिल्ली में छह बैठकों और लंबी चर्चा के बाद राहुल गांधी ने नाथ के नाम पर मुहर लगाई। कमलनाथ प्रदेश के 18वें और कांग्रेस के 11वें मुख्यमंत्री होंगे।
  • नाथ शुक्रवार को सुबह 10 बजे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को उन्हें नेता चुने जाने का पत्र सौंपेंगे। इसके बाद वे उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने के लिए आमंत्रित करेंगी। संभवत: कमलनाथ 17 दिसंबर को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Decision on rajasthan and chhattisgarh cm today