Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

दो खिलाड़ियों ने फर्जी डोमिसाइल पर लिए इनाम के 2-2 करोड़ रुपए, अब सरकार करेगी रिकवरी

0
220

पानीपत (मनोज कुमार).हरियाणा के फर्जी डोमिसाइल सर्टिफिकेट पर 2-2 करोड़ का इनाम लेने वाले दो कबड्‌डी खिलाड़ियों से सरकार ने इनामी राशि वापस लेने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में खेल विभाग ने रिकवरी नोटिस भी जारी कर दिया है।2014 के एशियाई खेलों में कबड्‌डी टीम ने गोल्ड जीता था।

इस कबड्‌डी टीम में मंजीत सिंह छिल्लर व राकेश कुमार भी शामिल थे। इसके बाद खेल मंत्री अनिल विज ने 2015 में अवॉर्ड के रूप दोनों को 2-2 करोड़ रु. दिए थे। दोनों खिलाड़ी दिल्ली की तरफ से खेलते हैं। इसलिए उनके डोमिसाइल की जांच की गई। जांच कमेटी की रिपोर्ट में दोनों के डोमिसाइल गलत पाए गए।

विभागीय जांच में पता चला कि छिल्लर ने अर्जुन अवॉर्ड प्रमाण पत्र में दिल्ली का स्थाई पता लिखवाया हुआ था। उसने खुद 2008 में हरियाणा अाना बताया था।जबकि मूल निवास के लिए 15 साल से प्रदेश में रहने का प्रमाण होना चाहिए। राकेश भी दिल्ली में रहता है, लेकिन बहादुरगढ़ में उसने अपने भाई के राशन कार्ड में अपना नाम दर्ज कराया हुआ है।

दोनों खिलाड़ियों के डोमिसाइल सर्टिफिकेट फर्जी पाए गए हैं। इसलिए दोनों को पुरस्कार स्वरूप दी गई 2-2 करोड़ रुपए की राशि वापस ली जाएगी। रिकवरी के लिए नोटिस दिया गया है। –अनिल विज, खेल मंत्री

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

अनिल विज, खेल मंत्री