Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

दोनों हाथ नहीं, पैरों से सारे काम कर लेते हैं मदनलाल; इंडिया गॉट टैलेंट के दूसरे राउंड में पहुंचे

0
818

फतेहाबाद.बनगांव के 45 वर्षीय मदन लाल के जन्म से ही दोनों हाथ नहीं हैं। लेकिन भगवान नेउनके टांगों व पैरों में इतनी ताकत दी है कि वह उनसे ही अपने रोजमर्रा के सभी काम कर लेते हैं। इतना ही नहीं वह पैरों से ही सिलाई कर अपना रोजगार करते हैं। इसी हुनर की वजह से उन्हें लोकप्रिय टीवी शो इंडिया गॉट टैलेंट में जजों ने अगले राउंड के लिए सिलेक्ट किया। शो में मदन लाल का हुनर जजों के साथ-साथदर्शक भी हैरान रह गए। मदन लाल को तीनों जजों की ओर से हां मिला।अब दूसरे चरण के लिए भी चयनित किया गया है।

गरीब परिवार के मदन लाल प्राइमरी तक ही पढ़ सके। लेकिन इस हुनर की वजह से वह पैरों की मदद से सिलाई करना सीख गए। मदन लाल पैरों से सिलाई करने के अलावा दाढ़ी बनाने, पशुओं को चारा खिलाने, खुद खाने-पीने, बाल संवारने में अच्छी तरह से कर लेता है। उसके इस हुनर की वीडियो सोशल मीडिया पर चली है।

मदन लाल के इस हुनर की वीडियो देखने के बाद इंडिया गॉट टैलेंट की टीम पिछले दिनों गावं बनगांव पहुंची। उन्होंने मदन लाल से संपर्क किया। उसकी हालत व हुनर को देखा। जिसके बाद उसे सिलेक्ट कर लिया व मुम्बई आने का न्योता दिया। कार्यक्रम की ओर से उसे रोल की टिकट दी गई। जिसके चलते वह अपने साथ के साथ मुम्बई गया, जहां उसने मंच से देशवासियों को अपना कला दिखाई।

तीनों जजों की हां से दूसरे राउंड में पहुंचा मदन
शनिवार को टेलीकास्ट हुए इस कार्यक्रम में मदन लाल पर बनी वीडियो क्लिप दिखाई गई। वहीं उसने अपने पैरों से कपड़े को कैंची से काटने से लेकर सिलाई मशीन की सुई में धागा डालने व सिलाई तक करने दिखाया, जिसे देखकर जज करण जोहर, मलाइका अरोड़ा, किरण खेर हैरान हुए। तीनों ने हां स्वीकार की। इसके चलते अब उसका चयन दूसरे चरण के लिए हुआ है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Fatehabadi Madan Lal Select for India Got Talent for second round