Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

दुष्कर्म पीड़िता की आपबीती- पंचायत ने कहा था गंगा स्नान करो, गांव को भोज कराओ

0
227

गढ़वा.मेराल प्रखंड में दुष्कर्म पीड़िता ने मंगलवार को जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी जान बच गई।पीड़िता ने बुधवार को आपबीती सुनाई। उसने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस से शिकायत की तो आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया, लेकिन पंचायत मदद के बजाय उसे परेशान कर रही है।

  1. पीड़िता ने बताया, “करीब 15 दिन पहले पंचायत ने फरमान सुनाया कि पहले गंगा स्नान करो। फिर पूजा-पाठ कराकर पूरे गांव को भोजन कराओ। पंचायत ने पांच लाख रुपए का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया।”परिवार ने बताया कि पंचायत के इस आदेश सेतंग आकर उसने जहर खा लिया। तत्काल उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी जान बच गई।

  2. उधर, पंचायत का कहना है किमहिला का पति बाहर काम करता है। महिला का गांव के युवक अफजल अंसारी से अवैध संबंध थे। इसके बाद दोनों को समझाया गया। फिर दिसंबर में महिला ने अफजल के खिलाफ दुष्कर्म का केस कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पंचों ने यह बात मानी है कि उन्होंने महिला से गंगा स्नान करने और भोज कराने को कहा है,लेकिन पांच लाख जुर्माने की बात नकार दी।

  3. पीड़िता के पति ने कहा, “यह मेरे परिवार का आंतरिक मामला है। इसे ज्यादा तूल देने से गांव का माहौल खराब होगा। इसलिए मैं इस मामले को आगे बढ़ाना नहीं चाहता।” मेराल थाना के अफसर गुप्तेश्वर शर्मा ने कहा किदुष्कर्म मामले में तो आरोपी जेल जा चुका है। जुर्माने वाले मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत होगी तो कार्रवाई करेंगे।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      Decree of panchayat to rape victim