Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

दीपिका-रणवीर की नई फोटोज आई सामने, जिस शादी में बॉलीवुड के बड़े दिग्गज नहीं दिखे, उसमें गए थे दोनों के ड्राइवर और बॉडीगार्ड

0
514

मुंबई. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी कर ली है। इटली में हुई इस शादी के लिए दो रिवाज फॉलो किए गए। बुधवार को जहां दीपिका और रणवीर ने कोंकणी रिवाज से शादी की तो वहीं, गुरुवार को वे सिंधी रिवाज से शादी के बंधन में बंधे। गुरुवार रात दीपिका और रणवीर ने दोनों रिवाजों से शादी की फोटो शेयर की थीं। उनकी शादी की कुछ और फोटोज सामने आई हैं, जिनमें वे अपने स्टाफ मेंबर्स मसलन बॉडीगार्ड, ड्राइवर, मेकअप मैन, हेयरस्टाइलिस्ट और मैनेजर के साथ दिखाई दे रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन के रूप में अब तक रणवीर-दीपिका की सिर्फ चार फोटोज सामने आई हैं। दीपिका की फैमिली ने रणवीर को गिफ्ट की अंगूठी…

– कोंकणी रस्म से हुई शादी की काफी इंटरेस्टिंग रही। रणवीर इसके लिए हाथ में ज्वेलरी लिए हुए हैं। माथे पर मोतियों से बनी माला पहने हुए थे। वहीं दीपिका हाथ में कपड़े और कुछ चार लोटे लिए हुए थीं। दरअसल, जो फोटो सामने आई, उसमें कोंकणी शादी की एक रस्म दिख रही है। इसे ‘सुनमुख’ कहा जाता है। इस रस्म में दुल्हन को तोहफे में ज्वेलरी दी जाती है। रणवीर ने माथे पर जो माला जैसी चीज पहनी है उसे मराठी-कोंकणी ‘मुंडावल’ कहते हैं। रणवीर को यहां दीपिका की फैमिली से एक सोने की अंगूठी गिफ्ट की गई। वहीं दीपिका के हाथ में उनकी डायमंड रिंग स्कवेयर शेप में है। आमतौर पर राउंड शेप डायमंड रिंग देखी जाती है। ये सिंगल सोलिटेयर स्कवेयर डायमंड रिंग बेशकीमती है। बता दें दीपिका-रणवीर ने बुधवार को कोंकणी शादी की और गुरुवार को सिंधी शादी यानी 'आनंद कारज' की।

रणवीर के परिवार ने किया दीपिका का खास वेलकम

– शादी के बाद रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने खास अंदाज में बहू दीपिका का स्वागत किया। ससुर जगजीत सिंह ने बहू के स्वागत में कहा- "ये दिवानी तो भवनानी हो गई।" इस खास वेलकम की जानकारी खुद रणवीर की स्टायलिस्ट निताशा गौरव ने सोशल मीडिया पर दी। इधर दीपिका के कजिन भाई अमित पादुकोण ने भी ट्विटर पर रणवीर की फैमिली में वेलकम किया। शादी की बधाई देते हुए अमित ने लिखा, ''ये एक जादुई सप्ताह है, पूरी तरह प्यार में डूबा हुआ। तुम दो सबसे खूबसूरत और नेकदिल इंसानों का मिलन किसी परिकथा जैसा है। रणवीर तुम्हारा फैमिली में स्वागत है। परिवार में सबसे फिल्मी होने का ओहदा तुमने मुझसे छीन लिया है। चलो मैं बर्दाश्त कर लूंगा। दीपिका तुम्हें मैंने इतना खुश कभी नहीं देखा, और तुम इससे कम डिजर्व भी नहीं करती।''

नई दुल्हन को रणवीर की फैमिली ने दी खास चुनरी

– दीपिका ने जो शादी का लाल जोड़ा पहना है उसके साथ उन्होंने एक खास चुनरी भी कैरी की है। ये चुनरी रणवीर के परिवार वालों की ओर नई दुल्हन को दी गई है। इस पर 'सदा सौभाग्यवती भव' लिखा हुआ है। जी हां, नई नवेली दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए ये शब्द इसपर लिखवाए गए हैं।
– सिंधी शादी में दूल्हे के परिवार की महिलाएं दुल्हन को पहले फूलों से बने आभूषण पहनाती हैं। दुल्हन का परिचय दूल्हे के परिवार से कराया जाता है। इसके बाद दुल्हन को तोहफे दिए जाते हैं। फिर बरात और इसके बाद दूल्हे की पैर पखराई होती है। पल्ली-पल्लो रस्म भी है।
– इस रस्म में दूल्हे के गले में डाले गए वस्त्र को दुल्हन की चुनरी से बांधा जाता है। हथिलो भी एक रस्म है जिसमें दूल्हा-दुल्हन का हाथ एक ही लाल वस्त्र से बांधा जाता है। दोनों ईश्वर से भावी जीवन के लिए आशीष मांगते हैं। इसके बाद फेरे होते हैं।

हल्दी से शुरू होती हैं सिंधी रस्में

– दूल्हा-दुल्हन को हल्दी लगाने के साथ सिंधी शादी की रस्में शुरू होती है। ‘घरी पूजन’ और ‘खीरम सत’ खास रिवाज हैं। घरी पूजन में दूल्हा और दुल्हन के हाथों को आटे से भरा जाता है। वहीं, खीरम सत रस्म में इष्टदेव की कच्चे दूध से पूजा की जाती है। बाद में उस दूध को प्रसाद के तौर पर बांटा जाता है।

शादी के बाद रिसेप्शन भी दो होंगे

– 18 नवंबर को रणवीर-दीपिका भारत लौटेंगे। उनका पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बेंगलुरु में होगा। वहीं, दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को दिया जाएगा जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियों के पहुंचने की संभावना है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

अपने स्टाफ मेंबर्स के साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण।
अपने स्टाफ मेंबर्स के साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण।
कोंकणी रिवाज से शादी के दौरान रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण।
सिंधी रिवाज से शादी के दौरान रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण।
बाएं से दीपिका का बॉडीगार्ड, रणवीर का ड्राइवर, रणवीर का बॉडीगार्ड और दीपिका का ड्राइवर।