Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

दीपिका पादुकोण से लेकर अर्जुन कपूर तक सेलेब्स ने खोले यादों के पिटारे, शेयर कर रहे हैं बचपन की तस्वीरें

0
216

दैनिक भास्कर

Apr 12, 2020, 08:00 AM IST

मुंबई. इन दिनों लॉकडाउन के चलते सभी सेलेब्स अपना फुरसत का समय घर पर ही बिता रहे हैं। घर पर फ्री रहकर सेलेब्स ने अपनी बचपन की यादें ताजा की हैं। जिसका नतीजा है कि इन दिनों सेलेब्स के बचपन की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें दीपिका अपने कजिन भाई और बहन के साथ काफी क्यूट नजर आ रही हैं। तस्वीर में जमीन पर बैठीं खाना खा रही दीपिका की उम्र लगभग 6 से 7 साल हो सकती है। अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की ये तस्वीर देखकर फैंस ने पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ ला दी है।

‘पानीपत’ एक्टर अर्जुन कपूर ने वर्ल्ड सिब्लिंग्स डे के मौके पर अपनी इंस्टा स्टोरी पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। सामने आई एक तस्वीर में अर्जुन के साथ सोनम कपूर और हर्षवर्धन भी नजर आ रहे हैं। आगे तस्वीर में अर्जुन ने अपने टीनेज के दिनों की भी तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर तब की है जब अर्जुन काफी मोटे हुआ करते थे।

इंस्टाग्राम पर कुछ ही दिनों पहले डेब्यू करने वालीं करीना कपूर अब इंस्टा क्वीन बन चुकी हैं। करीना लगातार अपनी मजेदार पोस्ट और कैप्शन से फैंस को एंटरटेन कर रही हैं। कुछ ही दिनों पहले करीना ने अपनी पुरानी एलबम की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनका बचपन नजर आ रहा है। करीना के अलावा इस तस्वीर में करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर भी नजर आ रहे हैं। 

वर्ल्ड सिब्लिंग डे के मौके पर श्वेता बच्चन ने भी भाई अभिषेक बच्चन के साथ बचपन की तस्वीर शेयर की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में दोनों बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं।

हाल ही में तारा सुतारिया ने भी अपने बचपन की एक क्यूट तस्वीर शेयर की है इसमें नन्हीं सी तारा हाथों में टेलीफोन पकड़ी दिख रही हैं। इससे पहले भी तारा ने अपने बचपन की तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो काफी हद तक तैमूर अली खान की तरह नजर आ रही थीं।

कंगना रनौट की बहन रंगोली चंदेल भी इन दिनों लगातार पुरानी तस्वीर शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने कंगना की भी एक क्यूट तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने कजिन भाईयों के साथ सड़क पर खड़ी हुई हैं। कंगना इस तस्वीर में काफी छोटी हैं।