Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

दादा साहब फालके अवार्ड एवं गेस्ट ऑफ ऑनर से विभूषित हुए एमएसएमई ग्लोबल चेयरमैन इंद्रजीत घोष

0
474

हाल ही में भारत की बॉलीवुड एवं महानगरी एवं फाइनेंसियल केपिटल मुम्बई में भव्य फिनाले के साथ राष्ट्रीय दादा साहब फालके अवार्ड समारोह बॉलीवुड की विभिन्न हस्तियों कॉमेडियन सुनील पाल, पूर्व राज्य मंत्री अमरजीत मिश्रा ,मिस श्वेता सिंहा,रिद्धिमा तिवारी ,गुरलीन चौपड़ा, कीर्ति वर्मा बिग बॉस 13,एक्ट्रेस अंजलि पांडेय ,चारुल मलिक,सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर संदीप सोपारकर ,एक्टर विनोद दुलगंच,दिलीपसेन ,अमित त्रिखा प्लेबैक सिंगर आदि की गरिमामयी उपस्थिति में अंधेरी वेस्ट के एक भव्य होटल में सम्पन्न हुआ । एमएसएमई चैम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडिया इंडस्ट्री नई दिल्ली के ग्लोबल सेक्रेटरी डॉ एन पी गाँधी ने मीडिया वार्ता में बताया कि यह अवार्ड भारत के अति सम्मानित सम्मानों की श्रेणी में अंकित है और माननीय श्री इंद्रजीत घोष के अटूट नेतृत्व में आज हमारा एमएसएमई चेम्बर ऑफ इंडिया इंडस्ट्री लगभग 25 देशों तक अपनी पहुच बना चुका है और हमारे पचास से अधिक उद्योग जगत के क्षेत्र उपक्षेत्रों में मीडिया मनोरजन ,कला का क्षेत्र भी उनमे से एक सर्वोपरि है और चेम्बर हमेशा इंटरटेनमेंट क्षेत्र को भी सर्वोपरि रखता आया है ।मीडिया इंटरटेनमेंट के क्षेत्र में एमएसएमई सीसीआईआई अन्तराष्ट्रीय संस्था आई सी एम ए ईआई के जाने माने मीडिया एवं इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के पुरोधा एवं अन्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डॉ संदीप मारवाह के नेतृत्व में चेम्बर मिल कर एकजुट होकर निरन्तर टेलीविजन ,इंटरटेनमेंट के लिए भी सक्रिय है । सेक्रेटरी गाँधी ने आगे बताया की यह गर्व का विषय है कि इंद्रजीत घोष को माननीय गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में राष्ट्रीय स्तर के इस अति महत्वपूर्ण सम्मान से मुंबई नगरी में महाराष्ट्र एवं देश भर की दिग्गज हस्तियों की उपस्थिति में अवार्ड गोल्डन ट्राफी ,मेडल बेज एवं प्रमाण पत्र से नवाजा गया । सेक्रेटरी ने बताया कि संस्था के ग्लोबल चेयरमेन श्री घोष ने यह सम्मान पूरे एमएसएमई सीसीआईआई को समर्पित किया है एवं उन्होंने इस हेतु उचित मार्गदर्शन एवं सतत सहयोग के लिए इंटरनेशनल चेम्बर ऑफ मीडिया एन्ड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ग्लोबल चेयरमैन एवं एमएसएमईसीसीआईआई नई दिल्ली के मुख्य मेंटोर एवं ग्लोबल सलाहकार उनके मित्र डॉ संदीप मारवाह सर का भी आभार व्यक्त किया है ।