चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। केंद्र सरकार द्वारा लाये गए किसान कानूनों के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु भाजपा द्वारा देश भर में अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज गाँव दरिया में हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व भाजपा किसान मोर्चे के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी धनखड़ की किसान पंचायत रखी गई थी। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने आयोजन स्थल से कुछ ही दूर विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी करनी शुरू कर दी व किसान कानूनों को रद्द करने की मांग की। उन्होंने यहाँ काले झंडे भी लहराए। अतत: पुलिस ने जीत सिह, शशि शंकर तिवारी, यादविंदर मेहता, पूर्व सरपंच कुलवंत सिंह, लव कुमार, हरजिंदर सिंह बावा, आशीष गजनवी, हरभजन सिंह गांव मौली, कंवलजीत मोंटी, राहुल कुमार रवि प्रशाशर, धीरज गुप्ता, कप्तान सिंह, बलवीर, गुरदीप राय पूर्व कलां, सुरमख सिंह, साहिल दुबे, मीणा आदि को हिरासत में ले लिया व उन्हें इंडस्ट्रियल एरिया थाने में ले जाया गया।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















