Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

थाने से 50 मीटर दूर कांस्टेबल को मारीं पांच गोलियां, गंभीर

0
499

संगरूर.सिटी पुलिस स्टेशन से 50 मीटर की दूरी पर किला मार्केट में बुधवार देर शाम कुछ युवकों ने एक कांस्टेबल पर गोलियों से जानलेवा हमला कर दिया। कांस्टेबल को पांच से अधिक गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में कांस्टेबल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उसे पटियाला रेफर कर दिया है।

आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घायल पुलिस कर्मचारी गुरसिंपल सिंह पंचायत भवन संगरूर में ड्यूटी पर तैनात है। वह देर शाम किला मार्केट में था। शाम सात बजे के करीब आधा दर्जन नौजवानों ने उस पर गोलियां चला दीं। गोलियां लगने के कारण पुलिस कर्मचारी को सिविल अस्पताल में ले जाया गया।

मामले का पता चलते ही डीएसपी सतपाल शर्मा ने पुलिस पार्टी सहित घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। सिविल अस्पताल में तैनात डॉ. इंदरजीत सिंगला ने बताया कि घायल के 5 से छह गोलियां लगी हैं। सभी गोलियां कमर से नीचे लगी हैं।

समझौते के लिए मार्केट में एकत्रित हुए थे दो गुट :
थाना सिटी इंचार्ज पलविंदर सिंह का कहना है कि प्राथमिक तौर पर पता लगा है कि दो गुट किसी बात के निपटारे के लिए किला मार्केट में एकत्रित हुए थे। मौके पर तकरार के बाद एक पक्ष द्वारा गुरसिंपल पर गोलियां चला दी। उन्होंने बताया कि गुरसिंपल ऑफ ड्यूटी पर सिविल कपड़ों में था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

गुरसिंपल संह