Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

तीन साल के बेटे को सीने से बांध गंग नहर में कूदा पशु चिकित्सक, दोनों की मौत

0
165

  • पत्नी के साथ अनबन रहा करती थी, कई पंचायतें हुईं, लेकिन नहीं निकला हल
  • घर पर छाेड़े सुसाइड नोट में लिखा- पत्नी और ससुराल वालों से तंग आ गया हूं

Dainik Bhaskar

Jul 14, 2019, 07:41 AM IST

फाजिल्का. जिले के सजराणा पशुओं के आरएमपी डाॅक्टर को उसकी पत्नी ने इतना परेशान किया कि उसने अपने तीन वर्षीय बेटे को छाती के साथ बांधकर गंग कैनाल में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना खुईखेड़ा पुलिस ने पत्नी सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

मृतक की पहचान छिन्दर पाल (27) निवासी माछीराम लाहोरिया नगर गांव सजराना के रूप में हुई। उसके भाई रेशम सिंह ने बताया कि छिंदरपाल की शादी 5 वर्ष पूर्व कर्णपुर (राजस्थान) निवासी राजपाल सिंह के साथ हुई थी। इस बीच उनका एक 3 साल का लड़का व एक 2 महीने की लड़की हुई। रेशम सिंह ने बताया कि दोनों पति-पत्नी का पिछले काफी समय से झगड़ा रहता था तथा उनकी कई बार पंचायतें भी हुईं, जिसके बाद वह वापिस घर आ जाते थे। मई माह में उसकी पत्नी फिर से छिंदरपाल के साथ झगड़ा कर मायके चली गई।

महिला के नानी-नाना तथा मामा द्वारा छिंदरपाल को लगातार धमकियां दी जा रही थीं कि वह उस पर पर्चा दर्ज करवाएंगे। इससे परेशान छिन्दरपाल सिंह ने शुक्रवार दोपहर लगभग ढाई बजे अपने 3 साल के बच्चे अनमोल को रस्सी के साथ अपनी छाती से बांधकर गंगा केनाल में छलांग लगा दी। परिजनों ने कई जगह तलाश किया लेकिन दोनों का पता नहीं चल पा रहा था।

शनिवार सुबह लगभग 5 बजे छिन्दरपाल सिंह और उसके बेटे का शव गंगा केनाल से बरामद हुए। रेशम सिंह ने बताया कि मृतक के घर से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें छिंदरपाल ने गंग कैनाल में छलांग लगाने से पूर्व लिखा है कि वह अपनी पत्नी और ससुराल परिवार से तंग आकर अपने बेटे को साथ लेकर आत्महत्या कर रहा है।

उसकी मौत के जिम्मेदार उसकी पत्नी और ससुर परिवार हैं। जानकारी देते पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक और उसके तीन वर्षीय बेटे का सिविल अस्पताल फाजिल्का में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने रेशम सिंह के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए मृतक छिंदरपाल की पत्नी राजपाल कौर, ससुर महिंदर सिंह, सास परमजीत कौर, नानी सास महिंदरो बाई व मामा ससुर जगदीश कुमार पर धारा 306, 506 के तहत पर्चा दर्ज किया है।मामले की जांच कर रहे एसआई जालंधर सिंह कर रहे हैं।