Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

डैनी के बेटे से कटरीना की बहन तक, 2019 में बॉलीवुड को मिलेंगे 19 नए स्टार

0
232

बॉलीवुड डेस्क. 2019 के आने के साथ बी-टाउन में भी नई उम्मीदें रोशन होने तैयार हैं। 2018 में जहां कई नए चेहरों ने सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दी। वहीं 2019 में भी तकरीबन 19 चेहरे बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। पूरे साल इन चेहरों की डेब्यू फिल्में रिलीज होंगी।

  1. मशहूर एक्ट्रेस नूतन की पोती प्रनूतन भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। जहीर और प्रनूतन दोनों को सलमान खान लॉन्च कर रहे हैं। दोनों की डेब्यू फिल्म नोटबुक मार्च 2019 में रिलीज होने वाली है। फिल्म का डायरेक्शन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं।

  2. कटरीना कैफ की बहन ईसाबेल आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ फिल्म टाइम टू डांस से डेब्यू करेंगी। ईसाबेल को एक टीवी एड में भी देखा जा चुका है। ईसाबेल की फिल्म जनवरी के पहले ही हफ्ते में रिलीज हो सकती है।

  3. डायरेक्टर मुकेश गौतम की बेटी और यामी गौतम की बहन सुरीली भी 2019 में डेब्यू कर रही हैं। सुरीली की पहली फिल्म रणदीप हुड्‌डा के साथ बैटल ऑफ सारागढ़ी होगी। वे मीत मिला दे रब्बा से 2018 में टीवी पर डेब्यू कर चुकी हैं।

  4. टीवी शो देवों के देव महादेव फेम एक्टर मोहित रैना सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म उरी से डेब्यू कर रहे हैं। आदित्य धर की इस फिल्म में विकी कौशल और यामी गौतम भी नजर आएंगे। उरी 11 जनवरी को रिलीज हो रही है।

  5. डिम्पल कपाड़िया के भतीजे और ट्विंकल खन्ना के कजिन करन कपाड़िया भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। करन सनी देओल के साथ टोनी डिसूजा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ब्लैंक में नजर आएंगे।

  6. 2009 से टेली वर्ल्ड में एक्टिव अंकिता लोखंडे भी साल 2019 में डेब्यू करने जा रही हैं। अंकिता कंगना की पीरियड ड्रामा फिल्म मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। फिल्म के जनवरी में रिलीज होने की उम्मीद है।

  7. टीवी वर्ल्ड की एक और एक्ट्रेस पूजा गौर भी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। बिग बॉस सीजन 6 में पार्टिसिपेंट के तौर पर शामिल रहीं पूजा जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय से रणवीर सिंह के साथ डेब्यू कर रही हैं। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

  8. विलेन के रूप में मशहूर रहे डैनी डेन्जोंगपा के बेटे रिंजिंग भी बी टाउन में डेब्यू करने जा रहे हैं। नीलेश सहाय के प्रोडक्शन में बन रही स्क्वॉड में रिंजिंग एक्शन करते दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू होगी।

  9. करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 भी नए चेहरों को लॉन्च कर रही है। डिज्नी इंडिया में वीजे रह चुकी तारा सुतारिया और चंकी पांडे की बेटी अनन्या, टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी। फिल्म 10 मई को रिलीज होगी।

  10. साजिद नाडियादवाला भी सुनील शेट्‌टी के बेटे अहान को 2019 में लॉन्च करने जा रहे हैं। साजिद ने ही सुनील शेट्‌टी को भी 1993 वक्त हमारा है में ब्रेक दिया था। साजिद तेलुगु फिल्म RX100 की हिन्दी रीमेक से अहान को लॉन्च करेंगे, फिल्म मई में रिलीज होगी।

  11. सलमान खान की तथाकथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। यूलिया की फिल्म का नाम राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला है। रोमानियन मॉडल यूलिया के साथ जिम्मी शेरगिल नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन प्रेम सोनी कर रहे हैं। यह फिल्म भी मई 2019 में रिलीज हो सकती है।

  12. पॉपुलर टीवी शो उतरन के एक्टर नंदीश संधू भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। नंदीश बिहार के आनंद कुमार पर बनी ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 से डेब्यू करने जा रहे हैं।

  13. रेसलर से एक्टर बने सौरव अमिताभ बच्चन की फिल्म ब्रह्मास्त्र से बी-टाउन में कदम रखेंगे। अगले साल दिसम्बर में रिलीज हो रही फिल्म में सौरव नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म में सौरव के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट भी होंगी।

  14. मैंने प्यार किया फेम भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी भी 2019 में बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। अभिमन्यु वासन बाला की फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता में नजर आएंगे। फिल्म का प्रोडक्शन रॉनी स्क्रूवाला ने किया है।अभिमन्यु के अपोजिट राधिका मदान नजर आएंगी।

  15. वेटरन एक्टर अमरीश पुरी के पोते वरधान पुरी भी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म डेविड फिंचर की फिल्म गॉन गर्ल से इंस्पायर्ड है। फिल्म का प्रोडक्शन जयंतीलाल गडा कर रहे हैं। इस फिल्म की फीमेल लीड अभी फाइनल नहीं हुई है।

  16. सनी देओल के बेटे के करन भी पल पल दिल के पास से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म विजयता फिल्म्स के प्रोडक्शन में बन रही है। फिल्म में करन के साथ एक और नया चेहरा सहर बाम्बा भी नजर आएंगी।

  17. महेश मांजरेकर की बेटी अश्विनी मांजरेकर सलमान खान की फिल्म दबंग 3 में नजर आ सकती हैं। कृति सैनन की बहन नुपुर को भी साजिद नाडियादवाला लॉन्च कर सकते हैं।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      New faces who are going to Bollywood Debut in 2019