Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

टीवी के पृथ्वीराज चौहान की शादी को पूरे हुए 4 साल, पत्नी के साथ शेयर की फोटो तो एक फैन ने पूछा- क्या तुम सच में शादीशुदा हो? दूसरी बोली- अकबर आपकी जोड़ी तो जोधा के साथ ही जमती है

0
1249

मुंबई.पृथ्वीराज चौहान (Prithviraj chauhan), जोधा अकबर (jodha akbar)और चंद्रनंदिनी जैसे शोज में काम कर चुके टीवी एक्टर रजत टोकस (Rajat Tokas) की शादी को 4 साल पूरे हो गए हैं। चौथी वेडिंग एनिवर्सरी पर रजत (Rajat Tokas) ने पत्नी सृष्टि नय्यर के साथ वेडिंग फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए रजत ने लिखा, "यही वो पल है जब हम दो से एक हो गए हमेशा-हमेशा के लिए…।" रजत-सृष्टि का फोटो देख सोशल मीडिया यूजर्स जहां इस कपल को पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ-कुछ इस जोड़ी को नापसंद भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आपकी जोड़ी परिधि शर्मा के साथ ही अच्छी लगती है जोधा-अकबर।" तो वहीं कुछ गर्ल्स फैन रजत से ये पूछ रही हैं, "क्या तुमने सच में शादी कर ली है?" दरअसल रजत में बड़े की प्राइवेट तरीके से 2015 में थिएटर आर्टिस्ट सृष्टि नय्यर से शादी की थी। रजत (Rajat Tokas) ने शादी में ज्यादा किसी को इनवाइट नहीं किया गया था।

बॉलीवुड सुपरस्टार के बेटे की गर्लफ्रेंड रहीं सृष्टि
– थिएटर आर्टिस्ट सृष्टि को ज्यादातर लोग बॉलीवुड सुपरस्टार राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर की एक्स गर्लफ्रेंड के तौर पर भी जाना जाता है।
– एक टाइम पर सृष्टि आर्य के घरवालों से काफी घुली मिली थीं। जिसका कारण कहीं ना कहीं आर्य की मां नादिरा बब्बर रहीं। दरअसल सृष्टि और नादिरा के साथ कई थिएटर शोज किए हैं।
– सृष्टि और आर्य लंबे टाइम तक रिलेशनशिप में रहे हैं। दोनों ने घरवालों को भी इस बात की जानकारी थी। बीच में खबरें तो ये भी आईं की आर्य और सृष्टि जल्द शादी करने वाले हैं लेकिन 2012 में किन्हीं कारणों से ये कपल अलग हो गया और आर्य ने 2016 में जैसमिन पुरी से शादी कर ली।

2 साल डेटिंग के बाद की रजत-सृष्टि ने शादी
– आर्य से ब्रेकअप के बाद सृष्टि की लाइफ में 2013 में रजत की एंट्री हुई। दोनों ने लगभग 2 साल एक-दूसरे को डेट किया और 30 जनवरी 2015 में शादी कर ली।
– दोनों की शादी 30 जनवरी 2015 में उदयपुर (राजस्थान) के जनाना महल में रॉयल अंदाज में हुई थी। शादी के लिए खास रजत की फैमिली ने पूरा महल 4 दिन के लिए बुक कराया था।

इन शोज में नजर आ चुके रजत
दिल्ली के मुनिरका में जन्मे रजत ने दिल्ली के ही हॉप हॉल फाउंडेशन स्कूल, आर के पुरम से पढ़ाई की है। रजत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 14 साल की उम्र में 'सांई बाबा' से की थी।रजत को 2006 में स्टार प्लस के शो 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान' में लीड रोल करने के मौका मिला और वे रातोंरात टीवी वर्ल्ड के फेमस एक्टर बन गए।
– '…पृथ्वीराज चौहान', 'जोधा अकबर', 'साईं बाबा' और 'बोंगों' के अलावा रजत अबतक 'धरम वीर' (2008), 'केशव पंडित' (2010), 'तेरे लिए'(2010-2011) और 'फियर फाइल्स : डर की सच्ची तस्वीरें' (2012) में भी नजर आ चुके हैं। बता दें, इन दिनों रजत टीवी शो 'चंद्र नंदिनी' में चंद्रगुप्त का रोल प्ले कर रहे हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

TV show Prithviraj chauhan And jodha akbar Actor Rajat Tokas Fourth Wedding Anniversary Celebrate With Wife Srishti, Rajat Tokas Privately Married Theatre Artist, टीवी के पृथ्वीराज चौहान की शादी को पूरे हुए 4 साल