Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

टीम भावना से मिलते हैं अच्छे परिणाम: प्रभात रंजन देव

0
209

टीम भावना से मिलते हैं अच्छे परिणाम: प्रभात रंजन देव
सेवानिवृत्त विदाई परेड की ली सलामी

चंडीगढ़ -30 सितम्बर 2020 -प्रेरणा और अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए टीम भावना होना जरूरी है, यह उद्गार गृह आरक्षी एवं नागरिक सुरक्षा हरियाणा के महाआदेशक प्रभात रंजन देव ने मधुबन में व्यक्त किए। वे उनकी सेवानिवृित्त पर आयोजित विदाई सम्मान परेड को संबोधित कर रहे थे। उन्होने हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के दीक्षांत परेड स्थल में आयोजित परेड की सलामी भी ली। सम्मान परेड समारोह में पुलिस महानिदेशक (अपराध) मोहम्मद अकील ने स्वागत किया और अकादमी के निदेशक योगिन्द्र सिंह नेहरा ने आभार व्यक्त किया। परेड कमांडर प्रोबेशनर डीएसपी प्रियांशु रहे।

1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी प्रभात रंजन देव ने अपने संबोधन में कहा कि हमें टीम भावना के साथ कार्य करना चाहिए। इससे साथियों को प्रेरणा मिलती है। अच्छा टीम लीडर वह है जो कामयाबी का श्रेय अपनी टीम को देता है और संकट की घड़ी में टीम के साथ खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा संवाद करते रहना चाहिए। यह संवाद अधिकारी और कर्मचारियों के बीच, पुलिस और नागरिकों के बीच होना चाहिए। संवाद से 90 प्रतिशत समस्याएं हल जो जाएगी। विश्व में बड़ी से बड़ी समस्या, युद्ध आखिर में संवाद करने से ही हल हुए हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में अपनी सोच एवं लक्ष्य को बडा रखें और मेहनत करें। प्रत्येक व्यक्ति जहां भी है उसे वहां कुछ और बेहतर करने के लिए योगदान देना चाहिए। इससे न केवल संतुष्टि की प्राप्ति होगी बल्कि विकास में भागीदारी हो सकेगी।

उन्होंने कविता के माध्यम से पुलिस सेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि इस नौकरी कारण ही उन्हें समाज और देश की सेवा करने का अनुपम अवसर प्राप्त हुआ है। जीवन निर्वाह के साथ-साथ प्रतिष्ठा और दुनिया के अनगिनत रंगों को देखने का मौका मिला है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सदैव अपने कत्र्तव्य के प्रति वफादार रहें। अपने साथियों और लोगों से संवदेनशील और सभ्य व्यवहार करें। जीवन में सम्मान, सफलता संतोष मिलेगा। उन्होंने विदाई सम्मान परेड आयोजन के लिए हरियाणा पुलिस का आभार व्यक्त किया। उन्हें इस अवसर पर एक स्मृतिचिन्ह भी भेंट किया गया।

राज्य अपराध शाखा के पुलिस महानिदेशक मोहम्मद अकील ने मुख्य अतिथि प्रभात रंजन देव का स्वागत किया और उनके जीवन से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि प्रभात रंजन देव ने अपने सेवाकाल में हरियाणा पुलिस एवं केन्द्र में अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है और उन्होंने बहुत सारी किताबों में पुलिस के हित की बातों को समझकर लागू किया है। उन्होंने कहा कि एक सक्षम अधिकारी हरियाणा पुलिस से 35 साल के सफल सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त रहा है। हरियाणा पुलिस उनके सराहनीय योगदान को सदैव याद रखेगी और आने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मी उनकी कार्यशैली से मार्गदर्शन प्राप्त करते रहेंगे।

अकादमी निदेशक योगिन्द्र सिंह नेहरा ने मुख्य अतिथि प्रभात रंजन देव, उनकी पत्नी सोमा सिंह देव, पुलिस महानिदेशक (अपराध) मोहम्मद अकील, ‘श्रीमती मोहम्मद अकील’ उपस्थित अन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन का अवसर प्रदान करने के लिए पुलिस महानिदेशक हरियाणा मनोज यादव व कार्यक्रम में सहयोग के लिए हरियाणा सशस्त्र पुलिस के महानिरीक्षक हरदीप सिंह दून का भी आभार व्यक्त किया। सम्मान परेड समारोह के बाद परंपरा अनुसार पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने सुसज्ज्ति जिप्सी में सवार मुख्य अतिथि प्रभात रंजन देव पर पुष्पवर्षा करते हुए जिप्सी को रस्से से खींचकर उन्हें पेशेवर जीवन से सामाजिक जीवन के लिए प्रस्थान कराया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि की पत्नी सोमा सिंह देव, ‘श्रीमती मोहम्मद अकील’, हरियाणा सशस्त्र पुलिस के महानिरीक्षक हरदीप ङ्क्षसह दून, अकादमी के उप महानिरीक्षक डॉ अरूण सिंह, एचएपी की चतुर्थ वाहिनी के आदेशक किरतपाल सिंह, यातायात एवं राजमार्ग के एसपी ओमवीर सिंह, एचएपी की द्वितीय वाहिनी के आदेशक अशोक कुमार, करनाल के एसपी गंगा राम पुनिया, एचएपी की पंचम वाहिनी के आदेशक कृष्ण कुमार, हरियाणा पुलिस आवास निगम के अधीक्षण अभियंता केएन भट्ट, कार्यकारी अभियंता संजीव वर्मा, मधुबन परिसर के अन्य राजपत्रित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।