Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

जेवलिन में सुंदर ने जीता रजत, पैरालिंपिक स्वर्ण विजेता देंवेंद्र पदक से चूके

0
193

जकार्ता. इंडोनेशिया में हो रहे पैरा एशियन गेम्स में मंगलवार को भारत के जेवलिन थ्रोअर सुंदर सिंह गुर्जर ने रजत पदक जीता। उन्होंने पुरुष के एफ 46 वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। वहीं, पैरालिंपिक दो बार के स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया चौथे स्थान पर रहे। इसी स्पर्धा में रिंकू ने कांस्य पर कब्जा किया। दूसरी ओर एथलेटिक्स के 400 मीटर टी 13 वर्ग में अवनिल कुमार ने भी कांस्य जीता।

  1. एशियाड से पहले सुंदर ने 22 दिनों तक फिनलैंड में गेम्स की तैयारी की थी। इसमें उनकी मदद भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने की। सुंदर ने पांचवें प्रयास में 61.33 मीटर की दूरी तय की। यह उनका सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा।

  2. वहीं, रिंकू ने 60.92 मीटर की दूरी तय की। यह उनका व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी है। इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक श्रीलंका के दिनेशा हेराथ ने जीता। उन्होंने 61.84 की दूरी तय की। यह एशियाई खेलों में रिकॉर्ड भी है।

  3. देवेंद्र झाझरिया के लिए आज का दिन खराब रहा। उन्होंने इंचियोन में हुए पिछले एशियाड में रजत पदक पर कब्जा किया था। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विजेता झाझरिया ने इस सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने 59.17 मीटर की दूरी तय की, लेकिन पदक नहीं जीत सके।

  4. पुरुषों के 400 मीटर टी 13 वर्ग में अवनिल ने 52 सेकंड का समय लिया। 51.41 सेकंड के साथ ईरान के ओमिद जरिफसनयेई ने स्वर्ण पर कब्जा किया। थाईलैंड के सोन्गवुत लैमसन ने रजत पदक अपने नाम किया।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      Asian Para Games: javelin thrower Sunder singh Gurjar win Silver medal