Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

जावेद जाफरी फिल्मों में कम दिखते हैं लेकिन बेटी ग्लैमरस फोटोज की वजह से रहती है सुर्खियों में, सोशल मीडिया पर अलाविया के लाखों फॉलोवर्स, श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी भी बेस्ट फ्रेंड

0
647

मुंबई। बॉलीवुड के कॉमेडियन जावेद जाफरी 55 साल के हो चुके हैं। जावेद न सिर्फ एक अच्छे एक्टर और कॉमेडियन हैं, बल्कि वह एक बेहतरीन डांसर भी हैं। इंडस्ट्री में उनकी पहचान एक मल्टी-टैलेंटेड स्टार की है। हालांकि पिछले कुछ समय से जावेद फिल्मों में कम ही नजर आ रहे हैं लेकिन उनकी बेटी अलाविया अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। जावेद के तीन बच्चों में अलाविया सबसे बड़ी हैं। जावेद की स्टाइलिश बेटी अलाविया को इंस्टाग्राम पर करीब 1 लाख 30 हजार लोग फॉलो करते हैं। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी की बेस्ट फ्रेंड है अलाविया…

जावेद जाफरी के तीन बच्चों में (दो बेटों और एक बेटी में) अलाविया सबसे बड़ी हैं। मुंबई में पली बढ़ी अलाविया ने धीरू भाई अंबानी स्कूल से पढ़ाई की है। फिलहाल वे न्यूयॉर्क में हैं। अलाविया के बारे में लोग कम ही जानते हैं, लेकिन वो श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की बेस्ट फ्रेंड हैं और दोनों ही स्टार किड्स को अक्सर गपशप करते और एक साथ घूमते-फिरते देखा जा सकता है। इंस्टाग्राम पर भी दोनों की एक साथ कई फोटोज हैं। अलाविया ने श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी के साथ भी कई फोटोज शेयर की हैं।

रणवीर सिंह की बिग फैन हैं अलाविया…
अलाविया सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और फोटोज के जरिए अपनी डेली एक्टिविटीज के बारे में अपने दोस्तों को बताती रहती हैं। पिता की राह पर चलते हुए ये बॉलीवुड में कब एंट्री लेंगी इसका तो पता नहीं। लेकिन अलाविया रणवीर सिंह की बहुत बड़ी फैन हैं। रणवीर के साथ अलाविया की कई फोटोज भी हैं। इसके अलावा वो हॉलीवुड सिंगर जस्टिन वेबर की बहुत बड़ी फैन हैं।

ऐसी है जावेद जाफरी की फैमिली…
4 दिसंबर, 1963 को यूपी के मुरादाबाद में जन्में जावेद जाफरी ने 1985 में आई फिल्म 'मेरी जंग' से डेब्यू किया था। जावेद की फैमिली में पत्नी हबीबा के अलावा तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी अलाविया के बाद बेटा मिजान और अब्बास हैं। मिजान ने न्यूयॉर्क से फिल्म मेकिंग का कोर्स भी किया हुआ है। वे भी पिता जावेद जाफरी की तरह एक बेहतरीन डांसर हैं।

भंसाली की भांजी के साथ डेब्यू कर सकता है मिजान
कुछ महीने पहले खबरें आई थीं कि भंसाली अपनी भांजी और मिजान को एक साथ लॉन्च करेंगे। उस वक्त यह भी कहा गया था कि दोनों की डेब्यू फिल्म का निर्देशन भंसाली नहीं बल्कि उनके असिस्टेंट डायरेक्टर रहे मंगेश हड़वाले करेंगे। यह एक लव स्टोरी होगी, जिसकी कहानी पर काम हो चुका है। भंसाली की भांजी उनकी बहन बेला सहगल की बेटी हैं। बेला कई फिल्मों में बतौर एडिटर काम कर चुकी हैं।

बिग बी की नातिन के साथ स्पॉट हुए थे मिजान…
जुलाई, 2017 में मिजान जाफरी अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या को लेकर चर्चा में आए थे। दरअसल, वे नव्या के साथ एक मूवी डेट पर गए थे, इस दौरान वे फोटोग्राफर्स से अपना मुंह छिपाते हुए नजर आए थे। तस्वीरों में उनका चेहरा साफ नहीं था, इसलिए वे पहचान में नहीं आ पाए थे। हालांकि बाद में एक एंटरटेनमेंट साइट ने खुलासा किया था कि वो जावेद जाफरी के बेटे मिजान हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Javed Jaffrey Glamorus Daughter Alaviaa and His Whole Family