Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

छात्राओं को दिखाई पटेल के जीवन पर डाक्यूमेंट्री

0
312

यमुनानगर। हिंदू गर्ल्स कॉलेज में एनएसएस इंचार्ज ऋतु दुआ ने छात्राओं को एकता की शपथ दिलाई। लौह पुरुष सरदार पटेल के जीवन पर डाक्यूमेंट्री दिखाई। प्राचार्या डॉ. उज्जवल शर्मा ने उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया। एसडी पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। प्रधानाचार्या ऊषा शर्मा ने कहा आपसी भेदभाव भुलाकर देशहित में प्रयास करें। दौड़ विद्यालय से शुरु हुई। जो शहर की विभिन्न सड़कों व चौराहों से होती हुई स्कूल में समाप्त हुई। मॉडल कॉलोनी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय एकता के दिवस पर कविता गायन, भाषण, पोस्टर मेकिंग, गीत गायन, निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। मानसा, प्रेरणा ने बेहतर प्रदर्शन किया। मंच संचालन प्राध्यापक मोहनलाल ने किया। प्रधानाचार्य रामप्रकाश ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। मौके पर नरेश कुमार, विकास गेरा, किरण साहनी, किरण वधान उपस्थित थे।

अतिथियों का स्वागत करतीं प्राचार्या।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Yamunanagar – documentaries on the life of patel on the life of students