Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में बारिश, आज भी मौसम ऐसा ही, बठिंडा में अधिकतम पारा 37.8 रिकॉर्ड

0
192

दैनिक भास्कर

Jun 05, 2020, 08:41 AM IST

चंडीगढ़. वीरवार को पंजाब के मुक्तसर व जलालाबाद में बारिश हुई। इससे सूबे में अधिकतम तापमान में सामान्य 40 डिग्री के मुकाबले 3 डिग्री की गिरावट है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को हवा व बारिश की संभावना जताई है। वीरवार को बठिंडा में अधिकतम तापमान 37.8 रिकॉर्ड किया गया। वहीं हरियाणा में गुरुवार को अम्बाला समेत कई जिलों में बारिश हुई। प्रदेश में औसतन 0.4 मिमी. बारिश दर्ज की गई।

चंडीगढ़ में कहीं हुई बारिश तो कहीं निकली धूप
वीरवार को शहर में मौसम ने अलग ही रंग दिखाए। कुछ हिस्सों में तेज तो कुछ हिस्सों में धूप देखने को मिली। वीरवार को शहर में 12.2 एमएम बारिश दर्ज की गई।
तूफान से महाराष्ट्र में 6 की मौत : तूफान निसर्ग की वजह से महाराष्ट्र में हुए विभिन्न हादसाें में छह लाेगाें की माैत हाे गई, जबकि 16 लोग जख्मी हुए।