Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

चंडीगढ़, पंचकूला में 2-2, मोहाली में एक नया केस, कुल पॉजिटिव 97

0
185

  • चंडीगढ़ में हेल्थ वर्कर और एक महिला संक्रमित
  • ट्राईसिटी में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 99 पार

दैनिक भास्कर

Apr 18, 2020, 06:41 AM IST

चंडीगढ़. चंडीगढ़ में शुक्रवार को 2, पंचकूला में 2 और मोहाली में एक नया केस आया। इसके साथ ही पूरी ट्राईसिटी रेड जोन में आ गई और कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 99 पर पहुंच गया है। दरअसल पीजीआई ने शुक्रवार से ही रेपिड रेंडम टेस्ट शुरू किए। इस दौरान पीजीआई के कोरोना वार्ड में तैनात नयागांव निवासी सफाई कर्मी सुनील और धनास की कच्ची कॉलोनी निवासी असिस्टेंट फ्रांसिस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं सेक्टर-30 चंडीगढ़ की टेनामेंट कॉलोनी की महिला रेनू भी संक्रमित पाई गई हैं। इसी कॉलोनी में पहले दुबई से लौटा मैकेनिक कोरोना से संक्रमित पाया गया था। रेनू का परिवार मलोया में रहता है इसलिए उनके परिवार को भी रात को होम क्वारेंटाइन किया गया है।  इसके अलावा पंचकूला में शुक्रवार को दो लाेगों में संक्रमण पाया गया है। ये दोनों तब्लीगी जमात से हैं। इसके साथ ही पंचकूला में कुल केस 17, चंडीगढ़ में 23 और मोहाली में 57 हो गए हैं।

50 साल का फ्रांसिस
हेल्थ वर्कर फ्रांसिस पीजीआई में बतौर असिस्टेंट तैनात है। उनकी ड्यूटी कोरोना के लिए बने सीडी वार्ड में ही थी। खांसी की शिकायत थी। टेस्ट करवाने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें पीजीआई में भर्ती कर लिया है। इनके घर व संपर्क में आए सभी क्वारेंटाइन किए गए। 

सेक्टर-30 की रेनू
सेक्टर-30 के मकान नं. 1676 निवासी 52 साल की रेनू खासीं, बुखार की वजह से सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती हुई थी। डॉक्टरों ने शक होने पर उनका कोरोना टेस्ट लिया। उनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है। रेनू का परिवार मलोया में रहता है। सभी को क्वारेंटाइन कर लिया है। 

ड्रोन से शहर होगा सेनेटाइज
कोरोना को खत्म करने और आगे पेशेंट न बढ़े, इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन सतर्क हो गया है। 17 अप्रैल को ही शहर में 6 पायलट दिल्ली से बुलाए गए हैं। ये सभी शनिवार से 21 अप्रैल तक पूरे शहर में आसमान से ड्रोन के जरिए सैनेटाइज करेंगे। ऐसा इसलिए ताकि किसी भी हालत में वायरस का कम्यूनिटी ट्रांसमिशन न हो।

जालंधर में एक साल के बच्चे समेत 7 लोग पॉजिटिव

शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना से पंजाब में मौत हुई। लुधियाना में पायल निवासी कानूनगो गुरमेल सिंह (58) ने अस्पताल में हार्ट अटैक के बाद दम तोड़ दिया। उन्हें 14 अप्रैल को भर्ती कराया था। वीरवार को रिपार्ट पॉजिटिव आने के 24 घंटे के भीतर उनकी मौत हो गई। अब तक 15 लोग दम तोड़ चुके हैं। शुक्रवार को 17 नए केस आए। इनमें जालंधर से 7, पटियाला और लुधियाना से 4-4 व फिरोजपुर व मोहाली से एक-एक केस आया। आंकड़ा अब 216 हो गया है। प्रदेश में पहली बार 1 साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जालंधर के राजा गार्डन का रहने वाला बच्चा अपने चाचा जसबीर के संपर्क में आया था। जसबीर की मां व बेटी भी संक्रमित हुई हैं। 

रागी बलदेव के साथी हरभजन की पत्नी काेराेना से जीती

22 मार्च, पति हरभजन सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव। 26 मार्च, मां-बेटे के साथ परिवार के 4 लोग भी पॉजिटिव। 29 मार्च, पति ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को 23 दिन बाद कोरोना को मात देकर घर लौटी होशियारपुर के गांव मोरावाली की परमजीत कौर ने बताती हैं कि मैं तो ठीक हो गई लेकिन पति के साथ आखिरी पल नहीं बिता सकी। इसका दुख है। सेहत विभाग की देखभाल से ही आज सही हो पाई हूं। पहले तो डर गई थी पर डॉक्टरों ने हौसला दिया। उनकी हर बात मानी और आज ठीक हूं। उन्होंने कहा, लोग घबराएं नहीं डॉक्टरी जांच कराएं। गौर हो कि हरभजन नवांशहर के रागी बलदेव सिंह के संपर्क में थे।  

प्रदेश में इंडस्ट्री शुरू करने का सरकार ने बनाया मन 

केंद्र की ओर से 20 अप्रैल के बाद लॉकडाउन में दी जाने वाली छूट के लिए राज्य सरकार सीनियर अफसरों के साथ लगातार मंथन कर रही है। इन सबके बीच सामने आया है कि सरकार ने ग्रीन व ऑरेंज के साथ रेड जोन में भी इंडस्ट्री को शुरू करने के लिए हरी झंडी देने का मन बना लिया है। कंटेनमेंट और बफर जोन में कोई गतिविधि शुरू नहीं की जाएगी। राज्य में 282 कंटेनमेंट-बफर जोन हैं। रेड जोन में शामिल गुड़गांव, नूंह, पलवल और फरीदाबाद में ही 214 कंटेनमेंट जोन बनाए हुए हैं। सरकार की ओर से रेड जोन में भी इंडस्ट्री शुरू करने के लिए केंद्र को लिखा गया है। राज्य के लिए राहत की बात यह है कि यहां कुछ ही इलाकों में कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे हैं, जबकि ठीक होने वालों का औसत 31% पर है।

आठ नए केस मिले

24 घंटे में हरियाणा में आठ नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। परंतु इससे ढाई गुना से ज्यादा 18 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। राहत की बात यह है कि हरियाणा अपने 22 में से तीन जिलों में अब तक कोरोना वायरस को रोकने में जहां सफल रहा है, वहीं अब छह जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना वायरस पहुंचने के बावजूद अब वहां कोई संक्रमित नहीं है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 211 तक पहुंच गई है। जबकि 71 ठीक होकर घर लौटे हैं।

हिमाचल: तीन नए केस, हमीरपुर भी हुआ संक्रमित

हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव के तीन नए मामले सामने आए हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा में भेजे सैंपलों में चंबा का एक युवक  संदीप कुमार पॉजिटिव आया। वह डेराबस्सी से चंबा गया था। इसके अलावा कोरोना हमीरपुर जिले में भी पहुंच गया है। वहां एक महिला समेत दो लोग पॉजिटिव आए। इनमें विजय कुमार तहसील नादौन, कमलेश निवासी बाइपास कॉलोनी वार्ड नंबर-7 हमीरपुर शामिल हैं।