Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

चंडीगढ़ आगमन पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ का पार्टी कार्यालय कमलम में अभिनंदन किया

0
239

चंडीगढ़ आगमन पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ का पार्टी कार्यालय कमलम में अभिनंदन किया
चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष ओर नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ काचंडीगढ पहुंचने पर चंडीगढ भाजपा द्वारा महामंत्री रामवीर भट्टी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात नया पदभार संभालने के बाद पहली बार चंडीगढ़, आगमन पर राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ का पार्टी कार्यालय कमलम में अभिनंदन किया गया।तरूण चुघ ने भाजपा का धन्यवाद किया और कहा कि मैंने एक बूथ कार्यकर्ता के तौर पर अपना सफर शुरू किया था। जहाँ से चल कर आज इस पद पर पहुंचा हु । देश मे सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को इतना मान सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निष्ठापूर्वक निभाने का प्रण लिया है और इसी प्रकार प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी के प्रति समर्पित रहना चाहिए पार्टी कब किसको शिखर पर ले जाये कोई कह नही सकता।

भाजपा एक परिवार की पार्टी नही जहाँ केवल एक परिवार के सदस्यों को ही सम्मान मिलता है बल्कि यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिसमे प्रत्येक साधारण कार्यकर्ता को भी सम्मान मिलता है।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने तरुण चुघ के राष्ट्रीय महामंत्री बनाये जाने पर बधाई दी व खुशी जताई उन्होंने तरुण चुघ के साथ किये गए काम को याद किया कि विद्यार्थी परिषद में दोनों ने मिलकर संगठन के लिए काम किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टण्डन, महामंत्री संगठन दिनेश कुमार, महामंत्री रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर, सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, मोर्चाअध्यक्ष, व कार्यकर्ता उपस्थित थे।