Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

घर से पेट डॉग हुआ चोरी, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो तलाशने के लिए जर्मनी से वापस लौटा मालिक

0
366

चंडीगढ़.अपने एक साल तीन महीने के पेट डॉग ब्रूनो के चोरी होने के बाद उसे तलाश करने के लिए 37 साल के सूरज कामरा ने अपना भविष्य दांव पर लगा दिया है। ब्रूनो के चोरी होने के बाद पुलिस की तरफ से उन्हें पूरी मदद नहीं मिली तो उन्होंने जर्मनी ये यहां आने का फैसला लिया।

6 अक्टूबर को सुबह साढ़े 11 बजे घर पहुंचे सूरज तीन दिन से लगातार अपने पेट की तलाश कर रहे हैं। उन्हें उसके बुड़ैल में होने के कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर वह रोजाना जाकर बुड़ैल की गलियों में उसकी तलाश करते हैं। सूरज बताते हैं कि दिल्ली में रहने वाली बुआ ने उन्हें 6 महीने का ब्रूनो गिफ्ट किया था। जुलाई महीने में वह वर्क वीजे पर जर्मनी चले गए थे। 24 सितंबर को ब्रूनो घर से गायब हो गया था।

2 लाख 40 हजार खर्च हुआ आने में…सूरज को जर्मनी में 6 महीने का वर्क वीजा मिला था। इसके लिए उन्हें वहां की भाषा सीखनी थी। सूरज अभी वहां क्लास लगा रहे थे और वहां की भाषा सीख रहे थे। वे पार्टटाइम नौकरी भी करते थे। वापस आने में उनका करीब 2 लाख 40 हजार रुपए का खर्च हुआ है।

10 हजार का इनाम रखा :
सेक्टर-44 के मकान नंबर 1278 में रहने वाले सूरज ने कहा कि ब्रूनो के बारे में जो भी सूचना देगा, वह उसे 10 हजार रुपए का इनाम देंगे। ब्रूनो की पहचान का सबसे आसान तरीका यह है कि अगर आप उसे ब्रूनो के नाम से पुकारेंगे तो वह जरूर रिएक्ट करेगा और आवाज देने वाले व्यक्ति की ओर देखेगा। ब्रूनो की जानकारी सूरज के मोबाइल नंबर 9914664199 पर दी जा सकती है या फिर पुलिस को 100 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। सूरज के मुताबिक उनके पेट के साथ सभी बच्चे खेलते थे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

owner returned from Germany to find dog