Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

गौ माता हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा: नवीन गोयल

0
184

गोपाष्टमी पर्व पर सेक्टर-9 गौशाला में किया कार्यक्रम
-गायों को चारा खिलाकर गौमाता के संरक्षण का दिया संदेश गुरुग्राम। रविवार को गोपाष्टमी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव नवीन गोयल ने आह्वान किया कि हर घर में एक गाय का पालन जरूर किया जाना चाहिए। क्योंकि गाय हमारे जीवन में बहुत ही उपयोगी है। गाय के स्पर्श मात्र से हमारे अनेक रोग दूर होते हैं। उन्होंने गोपाष्टमी की सभी को बधाई देते हुए आज के दिवस का महत्व भी बताया।

यहां सेक्टर-9 स्थित श्री राधा-कृष्ण गोशाला में गोपाष्टमी पर्व पर श्री नवीन गोयल गायों को चारा खिलाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि गाय हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने गायों की रक्षा के लिए अनेक अच्छे निर्णय लिए हैं। हरियाणा में गौ सेवा आयोग की स्थापना तक की गई है। साथ ही प्रदेश की गोशालाओं को विशेष फंड भी सरकार की ओर से दिया जाता है। उन्होंने गोशाला प्रबंधन समिति द्वारा यहां चलाई जा रही गोशाला और इसकी व्यवस्था की तारीफ की। गोपाष्टमी पर्व को मनाए जाने के विषय में नवीन गोयल ने कहा कि आज के दिन से ही श्रीकृष्ण जी ने 8 साल की उम्र में गायों को चराना शुरू कर दिया था। गायों को हमारी संस्कृति में माता का दर्जा दिया गया है। इस संस्कृति को हमें अब और आगे बढ़ाना होगा। हम सदा गौ माता की जय बोलते हैं। हम सबका प्रयास तो यह भी होना चाहिए कि हर घर में एक गाय का पालन किया जाए। ग्रामीण अंचल में तो ऐसा शत-प्रतिशत किया जा सकता है। गाय का मूत्र, गोबर भी हमारे लिए उपयोगी है। इससे कई असाध्य बीमारियों का उपचार होता है।

नवीन गोयल ने गायों की दुर्दशा पर कहा कि आज गौमाता सड़कों पर विचरती नजर आती है। कूड़ा-करकट में मुंह मारते हुए प्लास्टिक की थैलियां तक खाने को मजबूर हैं। हमें यह प्रण लेना चाहिए कि जहां कहीं भी गाय को बेहाल देखें, तुरंत या तो गोशाला में पहुंचाएं या फिर गोशाला प्रबंधकों को इसकी सूचना दें। ऐसा करके भी हम गौ सेवा कर सकते हैं। इस मौके पर गोशाला की संचालिका साध्वी सविता कटारिया ने बताया कि गौशाला में 3011 गायों का पालन किया जा रहा है। बीजेपी जिला सचिव नवीन गोयल समय-समय पर गोशाला पहुंचकर गायों की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि नवीन गोयल जैसे गोभक्तों की बदौलत ही गौशाालाओं में गायों का सही तरीके से पालन किया जा रहा है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि गायों की सेवा को आगे आएं। गौमाता का आशीर्वाद सदा फलता-फूलता है।

इस मौके पर बीजेपी जिला सचिव राजेश गुलिया, चेयरमैन इंद्रपाल सल्ले, प्रवक्ता अजय शर्मा, अत्तर ङ्क्षसह संधू, श्रीकृष्ण दलाल, योग एवं व्यायाम प्रचार समिति के प्रधान सतीश तायल, मनीष यादव, रिषीराज भारद्वाज, डा. वीके त्रिपाठी, जयप्रकाश गुलिया, पीपी मेहता, सवाई सिंह, सुरेश शर्मा, रिटायर थानेदार किशन लाल, महेश पंडित समेत काफी संख्या में गौभक्त मौजूद रहे।