Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

गिद्दा-भंगड़ा डाल सरस्वती विहार में मनाई लोहड़ी

0
246

जालंधर | सरस्वती विहार रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार शाम धीयां दी लोहड़ी सेलिब्रेट की गई। इंवेंट पॉवर्ड बाय दैनिक भास्कर व रेडियो पार्टनर माय एफएम 94.3 रहा। न्यू इमेज ने गिफ्ट स्पांसर किए। प्रोग्राम में खास तौर पर सांसद चौधरी संतोख सिंह, पूर्व मंत्री अवतार हैनरी शामिल हुए।

प्रोग्राम की शुरुआत करते हुए बच्चों की ओर से कल्चरल प्रोग्राम पेश किया गया। बच्चों ने पंजाबी गीत अखां उत्ते तेरे है परांदा सजना, मैं संदली-संदली नैना विच तेरा नाम वे सजना… पर गिद्दा व भंगड़ा पेश किया। मेहमानों का स्वागत करते हुए सोसायटी की महिलाओं खुशबू, शालिका, मनजिंदर, विद्या पॉल, अवनीत पन्नू, कुलबीर, प्रोमिला, परविंदर, विम्मी, सोनिया सिक्का, जसवंत सिंह ने पंजाबी बोलियां गाते हुए जागो पेश की। उन्होंने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। यहां पर एसोसिएशन के प्रधान राजिंदर पाल सिंह, सेक्रेटरी आरपी पाल, सीनियर वाइस प्रधान विपिन सेठ, वायएस पुर्थी, सिमरजीत सिंह, प्रो. दविंदर जीत सिंह छाबड़ा, आरके जयरथ, काउंसलर गुरविंदर सिंह, कृष्ण लाल ढल्ल, गुरप्रीत पन्नू, अवनीत पन्नू, लवलीन झा, रानी जयरथ, ललित, नविंदर शर्मा, लश्कर सिंह समरा, राकेश अरोड़ा, पुरषोत्तम धीर, ओपी शोरी, हरनीक सिंह, कुलभूषण, बीएम कोहली, राजेश अग्रवाल, हनुमान चौधरी, नीरज गुप्ता, विजय कपूर, तिलक चोपड़ा, आरएस सलारिया मौजूद रहे।

सांसद चौधरी संतोख सिंह व पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को सम्मानित किया।

जालंधर | टीम वीके नीतू सिंह की ओर से अपाहिज आश्रम स्वैगी खुशियां दी लोहड़ी सेलिब्रेट करते हुए प्रोग्राम अरेंज किया गया। मुख्य तौर पर एमपी संतोख सिंह चौधरी शामिल हुए। एसडीएम 2 परमवीर सिंह और सीटी ग्रुप से चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद रहे। कयामत बैंड ने हिंदी गानों पर लाइव परफॉर्म दी। एंकरिंग शिवानी ने की। मेंबर्स की ओर से लोहड़ी जलाकर आश्रम के लोगों को लोहड़ी बांटी गई। कॉमेडियन मनप्रीत सिंह ने सभी खूब मनोरंजन किया। आश्रम से तरसेम कपूर के साथ टीम वीके से वैभव कपूर, नीतू सिंह ने लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। यहां पर सरबजीत सिंह, नरिंदर कौर, हरविंदर सिंह, बलदेव कत्याल, लक्ष्मी नारायण जोशी,जेके बेरी, गुरबख्श मदान व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Jalandhar News – gidda bhangra dal lords in saraswati vihar