Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

गायत्री परिवार ट्रस्ट चंडीगढ़ ने चंडीगढ़ बुडैल कारावास में बांटी 200 गायत्री मंत्र लेखन पुस्तकें।

0
518

गायत्री परिवार ट्रस्ट चंडीगढ़ ने चंडीगढ़ बुडैल कारावास में बांटी 200 गायत्री मंत्र लेखन पुस्तकें।
चंडीगढ़ प्रशासन के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ प्रिजन श्री दीपक पुरोहित जी द्वारा गायत्री परिवार ट्रस्ट चंडीगढ़ के सौजन्य से चंडीगढ़ जेल में बंद कैदियों को शरद नवरात्र के पावन अवसर पर 200 गायत्री मंत्र लेखन पुस्तकें और लेखनियां बांटी। जिन कैदियों को ये पुस्तकें दी गईं उनको कहा गया कि इन नवरात्र के दिनों में वे इन पुस्तकों में दिए गए पन्नों में गायत्री मंत्र लिखेंगे और दशहरे के दिन ये पुस्तकें उनसे वापस ले ली जाएंगी। कैदियों ने पुस्तके लेते हुए बहुत उत्साह दिखाया और संकल्प लिया कि वे इन पुस्तकों को निर्धारित समय से पूर्ण करके वापस कर देंगे। गायत्री परिवार ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी श्री उमा शंकर शर्मा ने बताया कि एक बार गायत्री मंत्र लिखने से 10 बार गायत्री मंत्र के उच्चारण का लाभ मिलता है और निश्चय ही परमपूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा जी की कृपा से गायत्री मंत्र लिखने वाले कैदियों में अवश्य आत्मिक शक्ति का संचालन होगा और उनके जीवन में विशेष सुधार आएगा। श्री उमा शंकर शर्मा ने बताया कि कुछ ही दिनों पहले चंडीगढ़ कारावास में श्री दीपक पुरोहित जी द्वारा यहां की लाइब्रेरी में परमपूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा जी द्वारा रचित अनेक पुस्तकें रखवाई गईं है ताकि उन्हें पढ़ कर इस सुधार गृह (कारागृह) में रह रहे कैदी लाभ उठा सकें। श्री दीपक पुरोहित जी ने गायत्री परिवार ट्रस्ट चंडीगढ़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है कैदियों के चरित्र निर्माण की दिशा में।