Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से नहीं उड़ पा रहे विमान, कश्मीर में भारी बर्फबारी

0
184

श्रीनगर/नई दिल्ली. दिल्ली में गुरुवार सुबह से घना कोहरा छाया है। इसकी वजह से यहां के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 7:30 बजे से कोई भी विमान उड़ान नहीं भर सका है। यहां आने वाले तीन विमानों का मार्ग भी बदला गया है। उधर, कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड मेंबुधवार को साल की पहली बर्फबारी हुई। इससे एक-दो दिन में मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ने के आसार हैं।

पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सुबह 8.8 मिमी और कुपवाड़ा में 7.4 मिमी बर्फ गिरी। इसका असर यह हुआ कि श्रीनगर का पारा 4.2 डिग्री गिरकर शून्य डिग्री पहुंच गया। करगिल में पारा माइनस 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लद्दाख क्षेत्र में तापमान माइनस 12.4 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। ओडिशा में भी 10 जगहों पर तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। तेलंगाना में ऑरेंजऔर आंध्र में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

  1. मौसस विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो गया है। इस हफ्ते एक के बाद एक कई मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बनते दिख रहे हैं। इससे अगले चार दिनों तक कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हो सकती है। हिमपात के भी आसार हैं। दूसरी तरफ, दिल्ली समेत उसके आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है।

  2. कश्मीर में जोजिला, सोनमर्ग, द्रास, करगिल, लेह और उत्तरी कश्मीर में अगले 48 घंटों के दौरान मौसम विभाग ने बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश में शिमला, धर्मशाला, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति रोहतांग पास जैसे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने के आसार हैं। उत्तराखंड में बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री सहित उत्तरी इलाकों खासकर ऊंचे स्थानों पर बर्फ गिरने की संभावना है।

  3. शीत लहर से जूझ रहे दिल्ली समेत 12 राज्यों को दोसे तीन दिनों तक राहत मिलने के आसार कम हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानों पर भी पड़ेगा। 5-6 जनवरी को दिल्ली औरआसपास इलाकों में बारिश हो सकती है। जनवरी मेंदिसंबर से दो गुना बारिश होती है। 7 जनवरी के बाद मैदानी राज्यों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। दिसंबर में दिल्ली का औसतन तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह 50 साल में सबसे कम है।

  4. प्रदेशवासियों को सर्दी से कुछ राहत मिली है। बुधवार को प्रदेश में पारा माइनस से बाहर आ गया। राज्य के सिर्फ तीन शहरों का तापमान 5 डिग्री से कम रहा। फतेहपुर में 1.5 डिग्री और माउंट आबू में 4.4 डिग्री और भीलवाड़ा में 3.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी जयपुर में भी पारे में भी कमी आई। यहां तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      कश्मीर में बर्फ के झरने तस्वीर उत्तरी कश्मीर के तंगमर्ग स्थित द्रांग की है। यहां जमे झरने को देखने के लिए सैलानी पहुंच रहे हैं।
      श्रीनगर से 70 किमी. दूर गगनगीर में हिमपात से पेड़ ढंक गए।
      बर्फबारी के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक श्रीनगर से गगनगीर पहुंचे।
      श्रीनगर का पारा 4.2 डिग्री गिरकर शून्य डिग्री पहुंच गया।
      जम्मू-कश्मीर के करगिल में पारा माइनस 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
      गगनगीर में बर्फबारी के बीच पर्यटकों ने घुड़सवारी का लुत्फ उठाया।