चंडीगढ़ 24 मई।
चंडीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल के संयोजक कैलाश चंद जैन ने प्रशासन द्वारा शहर में दुकानें खोलने बारे दुकानदारों को राहत देने के फैसले का स्वागत किया है तथा श्री प्रशासक श्री वी पी सिंह बदनोर और प्रशासन का धन्यवाद किया है ।
आज यहां जारी एक बयान में कैलाश चंद जैन, वरिंद्र गुलेरिया, संजीव वर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल शहर में दुकाने खोलने की काफी समय से मांग कर रहा था जिसके आधार पर प्रशासन ने फैसला लिया है । वे इस फैसले का स्वागत करते हैं तथा इसके लिये प्रशासक को ओर प्रशासन को धन्यवाद देते हैं। साथ ही साथ शहर के व्यापारियों की तरफ से यह विश्वास भी दिलाते हैं कि शहर के सभी दुकानदार कोविड के संबंध में प्रशासन द्वारा तय मापदंडों का पूर्णतया पालन करेंगे तथा करोना को भगाने में प्रशासन का सहयोग करेंगे ।
कैलाश जैन ने चंडीगढ़ उद्योग व्यपार मण्डल के पत्र पर प्रशासक द्वारा व्यपारियो को आर्थिक राहत , सरकारी भवन बिजली पानी आदि सरकारी देनदारियों बारे अलग से विचार करके फैसला लेने सबंधी फैसले का भी स्वागत किया है।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020
























