Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

केएमपी होते हुए रेवाड़ी से चंडीगढ़ के लिए दो रोडवेज बसें चलाईं, 8 नहीं साढ़े 6 घंटे में हो जाएगा सफर पूरा

0
260

एक तरफ नया रोटेशन प्लान बनाने में जहां रोडवेज अधिकारियों की ओर से माथा-पच्ची की जा रही है, वहीं मंगलवार को रेवाड़ी से वाया पचगांव से केएमपी(कुंडली-मानेसर-पलवल) होते हुए सीधे चंडीगढ़ के लिए रोडवेज प्रबंधन की ओर से दो बसें चलाई गई हैं। ये दोनों बसें चंडीगढ़ से वापसी भी केएमपी होते हुए ही रेवाड़ी पहुंचेंगी। इन बसों का संचालन इसलिए किया गया है कि सीधे चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों काे समय की बचत होगी। अभी जहां दिल्ली होते हुए चंडीगढ़ तक 8 घंटे में सफर पूरा होता है, वहीं केएमपी से साढ़े 6 घंटे में चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे। इससे उनका डेढ़ तक के समय की बचत होगी।

4 दिन करेंगे मॉनीटरिंग, कितनी सवारियां बसों को मिली

डिपो अधिकारियों के मुताबिक रेवाड़ी से सुबह के समय 8.40 और 10 बजे यह बसें चलाई गई हैं। जबकि वापसी में इनका समय चंडीगढ़ से 20.40 और 21.40 का रहेगा। इन बसों की 4 दिन तक मॉनीटरिंग की जाएगी। जिसमें यह देखा जाएगा कि कितनी सवारियां चंडीगढ़ तक मिलती है। अगर इनका संचालन सफल रहता है यानि सवारियां पूरी मिलती है तो इनका संचालन जारी रहेगा। सवारियां न मिलने की सूरत में इनका संचालन रोका भी जा सकता है।

बस स्टंैड परिसर में टिकिट कांउटर पर दिख रही सिर्फ प्राइवेट बसें।

दिल्ली में जाम से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को होती थी परेशानी : बता दें कि इन बसों को चलाने का उद्देश्य सीधे चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को राहत पहुंचाना है। क्योंकि अगर दिल्ली के रास्ते चंडीगढ़ जाते हैं तो नेशनल हाइवे पर धारूहेड़ा से लेकर बिलासपुर चौक, मानेसर, गुड़गांव और फिर दिल्ली तक पहुंचने में जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। इन जगहों पर जाम लगने से चंडीगढ़ तक बस को पहुंचने में कम से कम 8 घंटे लग जाते थे, लेकिन केएमपी से होते हुए चंडीगढ़ बस जाती है तो जाम की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी। लगभग साढ़े 6 घंटे में बस चंडीगढ़ पहुंच जाएगी।

पहले होता था 130 बसों का संचालन, अब 9 हो गई बंद

परिवहन विभाग की ओर से रोडवेज के चालक-परिचालकों का ओवर टाइम खत्म करने से पहले नियमित 130 बसों का रेवाड़ी डिपो से संचालन होता था, लेकिन अब हर दिन 120-121 बसों का ही संचालन हो रहा है। यानि 9 बसें विभिन्न रूटों पर बंद हो गई हैं। दूसरे लगभग हर दिन 10 हजार किलोमीटर भी घट रहा है। ऐसे डिपो को राजस्व भी कम मिलेगा। इधर, जब से रोडवेज की हड़ताल हुई थी, तब से लेकर अब तक बसों के संचालन में दिक्कतें ही आ रही हैं। अब ओवरटाइम बंद होने से बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में बस स्टैंड पर निजी बसों का संचालन पहले की अपेक्षा में ज्यादा हो गया है। अक्सर रूट पर प्राइवेट परमिट की बसें ही खड़ी दिखाई देती हैं।

रोटेशन प्लान कर रहे तैयार, दो दिन में हो जाएगा फाइनल : टीएम

<img src=\"images/p2.png\"नए रोटेशन प्लान अनुसार बसों के संचालन के लिए फाइनल रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। दो दिन में यह काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद उसी अनुसार बसों का संचालन होगा। अभी लंबे रूट जैसे शिमला, कटरा, जालंधर व अन्य सभी जगह बसों का संचालन जारी है। कुछ रूटों पर बसों के चक्कर कम लग रहे हैं। इसके अलावा केएमपी होते हुए भी रेवाड़ी से चंडीगढ़ तक सीधे दो बसें चलाई गई हैं। रितू शर्मा, यातायात प्रबंधक, रोडवेज रेवाड़ी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Kund News – two roadways buses for chandigarh from rewadi running kmp 8 will be completed in six and a half hours