Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया प्रथम चरण के 124 पीएम श्री स्कूलों का लोकार्पण

0
69
केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया प्रथम चरण के 124 पीएम श्री स्कूलों का लोकार्पण
क्षेत्रीय भाषा में कुशल शिक्षा प्रदान करना राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य: श्री धर्मेंद्र प्रधान
पीएम श्री स्कूलों के तहत केंद्र की तरफ से  राशि आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए प्रदान की जाएगी: श्री धर्मेंद्र प्रधान
हरियाणा के प्ले वे स्कूल अब कहलाएंगे बाल वाटिका स्कूल- मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल
रोहतक, 25/10/2023
     केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के साथ आज 25 अक्टूबर 2023 को हरियाणा के रोहतक में प्रथम चरण में प्रदेश के 124 पीएम श्री विद्यालयों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने  महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के टैगोर सभागार से शिक्षा विभाग की स्कूल एप और निपुण कार्यक्रम की मोबाइल एपलीकेशन भी लांच की।
         पीएम श्री विद्यालयों के लोकार्पण अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 21 वीं सदी के भारत को नई दिशा देने वाली है और हम उन पलों का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जो हमारे देश की युवा पीढ़ी के भविष्य  निर्माण की नींव रख रहा है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा प्रदेश द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश देश में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी शिक्षक भर्ती, ऑनलाईन ट्रांसफर नीति के सराहनीय कदम उठाए गए हैं। ऑनलाईन ट्रांसफर से 90 प्रतिशत शिक्षक संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था को सुधारने और शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों को तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर कार्य कर रही है, इससे शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार होगा। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में कौशल व तकनीक आधारित शिक्षा तथा मातृ भाषा को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने एशियन खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों द्वारा पदक प्राप्त किए की सराहना की। पीएम श्री स्कूलों के तहत पांच वर्ष  तक केंद्र की तरफ से  राशि आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए प्रदान की जाएगी।
            हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री  मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में शुरू किए गए चार हजार प्ले वे स्कूल को अब बाल वाटिका स्कूल के नाम से जाना जाएगा। सरकार द्वारा इतने ही और स्कूल भी भविष्य में शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने के लिए आंगनवाड़ी केन्द्रों को भी इन स्कूलों में परिवर्तित किया गया है। प्रदेश में शिक्षा के स्तर में और सुधार के लिए प्रथम चरण में 124 पीएम श्री स्कूलों का नए सत्र से शुभारंभ होगा तथा दूसरे चरण में 128 स्कूलों के शुभारंभ के साथ ही इन स्कूलों की संख्या 252 हो जाएगी। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल  ने कहा कि ये शिक्षा ही है जो युवा पीढ़ी और  देश का भाग्य बदलने की ताकत रखती है। देश जिस लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है, उसे हासिल करने में शिक्षा की अहम भूमिका है। उन्होंने  कहा कि युवाओं को उनकी प्रतिभा के आधार पर आंका जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार, व्यवहार के साथ-साथ अपने इतिहास व संस्कृति की जानकारी होना तथा इनसे लगावा होना भी अनिवार्य है। उन्होंने कहा किप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नई शिक्षा नीति के माध्यम से रोजगारपरक शिक्षा के नए प्रावधान किए हैं।
हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा मॉडल संस्कृति स्कूलों की संख्या को 22 से बढ़ाकर 147 किया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा प्रथम चरण में पीएम श्री के 124 स्कूलों के लिए 85 करोड़ रूपए की राशि प्रदान की गई है। दूसरे चरण के 128 पीएम श्री स्कूलों के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने प्रदेश में शुरू की गई सुपर 100 योजना के सार्थक परिणामों की चर्चा करते हुए कहा कि अब तक 252 गरीब बच्चों का नीट, 127 बच्चों का आईआईटी तथा 26 बच्चों का एमबीबीएस पाठ्यक्रमों में चयन हुआ है।
       कार्यक्रम स्थल पर विद्यालय शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से पीएम श्री, निपुण हरियाणा, सेहत,ई- अधिगम, क्विज क्लब, सुपर 100, एनडीए कोचिंग, एक्सकुरेशन टूर, विज्ञान व गणित को बढ़ावा देने संबंधी कार्यक्रम और एनएसक्यूएफ आदि स्टालों  पर पहुंचकर मुख्य मेहमानों ने अधिकारियों से जानकारी ली।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा,राज्यसभा सांसद डीपी वत्स   सहित अन्य अधिकारी गण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।