Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

केंद्रीय मंत्री अकबर अाज लौटेंगे दिल्ली, पक्ष सुनने के बाद इस्तीफे पर निर्णय लेगी सरकार

0
262

नई दिल्ली/मुंबई. मी टू कैम्पेन के तहत केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर अब तक 9 महिलाएं आरोप लगा चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, उन पर जल्द बड़ा फैसला लिया जा सकता है। लेकिन, पहले भाजपा उनकी सफाई का इंतजार करेगी। सूत्रों ने इस्तीफे की आशंका से भी इनकार नहीं किया है। अकबर से पार्टी के लिए काम करने को कहा जा सकता है। सरकार ने उन्हें दौरा बीच में ही छोड़कर भारत लौटने को कहा है।वे शुक्रवार दोपहर तक नाईजीरिया की यात्रा से दिल्ली आ सकते हैं।

स्मृति ने कहा- अकबर ही दे सकते हैं जवाब

एक पार्टी नेता ने न्यूज एजेंसी सेकहा- अकबर पर लगे आरोप काफी गंभीर हैं, लेकिन इसके कई पहलू हो सकते हैं। एक बात और है कि उनके खिलाफ कोई कानूनी केस दर्ज नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले को लेकर गंभीर हैं। भाजपा के नेताओं का भी कहना है कि महिलाओं से जुड़े मामलों पर पार्टी की छवि हमेशा अच्छी रही है और पार्टी इस अच्छी छवि को बनाए रखना चाहती है। हाालंकि, जब स्मृति ईरानी से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जिनका इस मामले से संबंध है, वही बेहतर जवाब दे सकते हैं।

‘अकबर ने मुझे पीछे से आकर पकड़ लिया’
अकबर के बारे में एक मैगजीन की कार्यकारी संपादक ने 1997 के एक वाकये का जिक्र करते हुए एक ब्लॉग में लिखा था- एशियन एज में एक बार मैं उनके कहने पर एक शब्द तलाशने के लिए डिक्शनरी में झुकी तो वे पीछे से आए और मुझे कमर से पकड़ लिया। वे मेरे अंगों पर हाथ फेरते रहे। मैं हाथ हटाने की कोशिश करती रही। एशियन एज और अन्य अखबारों की महिला पत्रकारों ने भी अकबर पर ऐसे ही आरोप लगाए हैं।

महिला ने कहा- घई ने ड्रिंक में कुछ मिलाकर दुष्कर्म किया

निर्माता-निर्देशक सुभाष घई पर भी कई महिलाओं ने दुष्कर्म के आरोप लगाए। पिछले हफ्ते कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती पर आरोप लगाने वाली महिमा कुकरेजा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये आरोप पोस्ट किए। उन्होंने लिखा- एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक नामी शख्सियत ने नाम ना जाहिर करने की शर्त पर बताया कि कुछ साल पहले एक फिल्म पर काम करने के दौरान सुभाष घई ने उनकी ड्रिंक में कुछ मिलाकर दुष्कर्म किया था।
सुभाष घई ने आरोपों से इनकार किया और कहा- अब आरोप लगाने का फैशन सा हो गया है। अतीत से बिना सिर-पैर की कोई कहानी निकाल लाओ और आरोप लगा दो। मैंने हमेशा महिलाओं को घर और काम के दौरान सम्मानपूर्ण नजरिए से देखा है।

तनुश्री ने नाना समेत 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई

मीटू कैम्पेन की शुरुआत करने वालीअभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने गुरुवार को अभिनेता नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, फिल्म डायरेक्टर राकेश सारंग और प्रोड्यूसर समी सिद्दीकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। तनुश्री का आरोप है कि नाना पाटेकर ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। तनुश्री का आरोप है कि 2008 में जब वे ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के एक गाने की शूटिंग कर रही थीं, तब नाना पाटेकर ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। एफआईआर में नामजद किए गए बाकी लोगों ने इसकी अनदेखी की। एक गाने में जानबूझकर तनुश्री के साथ नाना को शामिल किया गया, जबकि पहले वे इसका हिस्सा नहीं थे।

मुंबई के एडिशनल पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पाटेकर और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (शील भंग करने के इरादे से महिला पर हमला) और धारा 509 (महिला का अपमान करने के मकसद से शब्द बोलना या इशारे करना) के तहत केस दर्ज किया गया है। अब जांच शुरू होगी। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

tanushree

सुहेल सेठ पर 4 महिलाओं ने लगाएउत्पीड़न के आरोप

  • इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, राइटर और सेलिब्रिटी कंसल्टेंट सुहेल सेठ (55) के खिलाफ चार महिलाओं ने आरोप लगाए हैं। पहली महिला एक फिल्मकार है। महिला का कहना है कि घटना गुड़गांव की है। वहां सुहेल सेठ ने जबर्दस्ती मुझे गले पर चूमने की कोशिश की और मेरे कुर्ते के अंदर हाथ डाल दिया।
  • दूसरी महिला ने 2011 की घटना का जिक्र किया। तब गोवा में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान सुहेल सेठ जबर्दस्ती उनके गले लग गए और चूम लिया।
  • तीसरी युवती मुंबई की रहने वाली है और 26 साल की है। उसका आरोप है कि अगस्त 2010 में जब वह 17-18 साल की थी, तब सुहेल ने उन्हें आपत्तिजनक मैसेज भेजे थे। वे मैसेज करते थे कि बर्थ-डे सेलिब्रेशन के लिए मेरे कमरे में आओ। मैंने यह बात अपनी मां को बताई और मां के कहने पर मैंने सुहेल को ब्लॉक कर दिया।
  • मुंबई की रहने वाली 31 साल की एक महिला ने बताया कि सुहेल मेरे पिता के दोस्त थे। मैं दिल्ली में एक बार उनसे मिली तो वे शुरुआती बातचीत के बाद सेक्स और ऑनलाइन डेटिंग की बात करने लगे। इसके बाद उन्होंने गलत तरीके से मेरी कमर पर हाथ फेरा। बाद में वे मुझे अपने कमरे में बुलाते रहे।

आरोप- दूसरे कमरे में पत्नी के होने के बावजूद रोहित राॅय करते रहे बदसलूकी
हाल ही में एक महिला ने खुलासा किया है कि जब वह 16 साल की थी तो एक्टर रोहित रॉय ने यौन उत्पीड़न की कोशिश की थी। एक बार रोहित ने होटल के कमरे में उन्हें चूमने की कोशिश की, जबकि उस वक्त दूसरे कमरे में उनकी पत्नी मौजूद थीं। रोहित का इस बारे में कहना है कि ‘मुझे तो ये तक नहीं पता है कि मैं इस बात का कैसे जवाब दूं। दुख इस बात का है कि वहअसल मामले को बदल कर पेश रही है।’

एयरहोस्टेस का पूर्व क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा पर आरोप
एक भारतीय एयरहोस्टेस ने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान अर्जुन रणतुंगा पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। एयरहोस्टेस ने बताया कि मुंबई के एक होटल में रणतुंगा ने जबर्दस्ती उनकी कमर पकड़ ली और चूमने की कोशिश की। एयरहोस्टेस ने रिसेप्शन पर भागकर खुद को बचाया।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

MeToo Movement News Update: Tanushree Dutta File FIR Against Nana Patekar,
तनुश्री दत्ता ने मुंबई के ओशिवारा थाने में नाना पटेकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
सुहेल सेठ राइटर और सेलिब्रिटी कंसल्टेंट हैं।
मुंबई के ओशिवारा थाने के बाहर तनुश्री दत्ता। उन्होंने नाना पाटेकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
एक महिला ने खुलासा किया है कि जब वह 16 साल की थी तो एक्टर रोहित रॉय ने यौन उत्पीड़न की कोशिश की थी।
केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर और अभिनेता आलोक नाथ पर भी कई महिलाएं आरोप लगा चुकी हैं।
अकबर ने अब तक आरोपों पर चुप्पी बनाए रखी है। वहीं, आलोक नाथ का कहना है कि मैंने किसी से दुष्कर्म नहीं किया।
MeToo Movement News Update: Tanushree Dutta File FIR Against Nana Patekar,
MeToo Movement News Update: Tanushree Dutta File FIR Against Nana Patekar,