Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

किसान आंदोलन को राजकुमार सैनी का पूर्ण समर्थन

0
445

सरकार द्वारा किसान नेताओं की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय : राजकुमार सैनी

केंद्र की सरकार द्वारा कृषि संबंधी बनाए गए तीन कानूनों के विरोध में किसान संगठनों द्वारा किए जा रहे आंदोलन का पूर्ण रूप से समर्थन करते हुए लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी हमेशा किसान, मजदूर दलितों-पिछडो और कमेरों के हकों की लड़ाई लड़ती आ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिल्ली कूच कर रहे किसान नेताओं की गिरफ्तारी और बॉर्डर को सील करना बेहद निंदनीय है। कृषि संबंधी तीनों कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए सैनी ने कहा कि प्रजातन्त्र में कोई भी कानून बनता है तो वो जनता एवं संगठनों को ध्यान में रख कर बनाना चाहिए। कृषि कानून बनाने से पहले केंद्र सरकार को किसान संगठनों से बात कर उनकी राय लेनी चाहिए थी।
उन्होंने कहा कि इन कानूनों के खिलाफ जब किसानों ने संगठित होकर विरोध शुरू किया तो बजाय उनकी बात को सुनने के सरकार द्वारा प्रदर उतनी ही जिम्मेदार है। आज कांग्रेस जो कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ रहे किसानों के समर्थन में घडिय़ाली आंसू बहा रही है। इन कानूनों का ड्राफ्ट कांग्रेस की सरकार ने 2012 में तैयार किया था। उन्होंने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है जो आज इसका विरोध कर रहे हैं, उस समय दिपेंद्र हुड्डा ने लोकसभा में इन कानूनों की तारीफ की थी। विपक्ष के नेता भूपेंद्र हुड्डा जो इतनी हमदर्दी किसानों के लिए दिखा रहे हैं वो घड़ीयाली आंसू बहाने जैसा है
दिपेंद्र हुड्डा ने लोकसभा में इन कानूनों की तारीफ की थी, ये सभी लोगों अपनी राजनीति रोटी सेखने में लग रहें हैं किसानों से इन्हें कोई लेना देना नहीं है लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी हर संभव किसानों के साथ खडी़ हैं ,