Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कालका से कलेसर तक विकसित होगा पर्यटन क्षेत्र, 12 सौ करोड़ होंगे खर्च: सीएम

0
155

यमुनानगर.शिवालिक एरिया में पर्यटन को बढ़ाकर रोजगार विकसित करने के प्रोजेक्ट पर हरियाणा सरकार काम कर रही है। इसके लिए कालका से लेकर कलेसर तक के एरिया को विकसित किया जाएगा। यहां के धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है। इसके लिए सरकार प्रथम चरण में 1200 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। यह बात मुख्य मंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को साढौरा में विधायक बलवंत सिंह के यहां आयोजित भंडारे के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मोरनी में देश का सबसे बड़ा हर्बल पार्क विकसित किया जा रहा है। इसमें 50 हजार से अधिक पौधे औषधियों को लगाए जा रहे हैं। लोहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर के किले के अवशेषों को खोजा गया है विकास कार्य चल रहे हैं। कपाल मोचन व आदि बद्री में लगातार मेले लगें इसके लिए काम चल रहा है। सरस्वती नदी को दोबारा जीवित करने का प्रयास व इस एरिया में नौ डेम बनाने से भी पर्यटन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यमुनानगर जिले में हरियाणा की सबसे अधिक बरसात होती है। यहां पर पूरे प्रदेश में सबसे अधिक हरियाली है। इसे देखते हुए यहां पर पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

सीएम को गदा भेंट करते युवा मोर्चा के कार्यकर्ता।