Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कालका में हनुमान मंदिर के पुजारी का मर्डर, ईंट से किए सिर पर 6 वार

0
294

पंचकूला / कालका.कालका में कालका-परवाणु बैरियर के पास हरियाणा बाॅर्डर पर हाईवे किनारे बने हनुमान मंदिर के पुजारी का मर्डर कर दिया गया है। पुजारी श्याम नाथ (65) का मर्डर मंदिर में बने तहखाने में किया गया। सिर पर ईंटों से 6 बार वार किए गए। जब वे बेसुध हो गए तो आरोपी मौके से फरार हो गया। सुबह लोगों ने जब खून से लथपथ पड़े पुजारी को देखा तो पुलिस को फोन किया। तब तक श्यामनाथ की मौत हो चुकी थी।

मौके पर कालका एसएचओ, डीसीपी पंचकूला तक पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम टीम ने कुछ सैंपल लिए। तहखाने मतें सामान बिखरा पड़ा था। पहले तो पुलिस को लगा कि मामला लूट से जुड़ा है, लेकिन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से सामने आया मामला रंजिश से जुड़ा है।

मंदिर में पांच सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन कैमरों की तारों से लेकर डीवीआर की तार को निकाला गया था। ये कैमरे मंदिर की एंट्री, मंदिर में, पुजारी के रूम के बाहर, तहखाने नुमा रूम में, मंदिर के ऊपर लगे हैं। इसमें एक युवक आता हुआ दिखाई तो देता है, लेकिन अंदर क्या हुआ, यह पता नहीं चला। पुलिस के लिए ये बात पहेली बनी हुई है कि वह युवक पुजारी के रूम में क्या कर रहा था।

कमरे में साथ-साथ गया आरोपी :
फुटेज के हिसाब से युवक रविवार रात करीब 10 बजे मंदिर के बाहर सड़क किनारे खड़ा होता है। 10 बजकर 5 मिनट पर मंदिर के नीचे कमरे में एक लड़का जाता है। करीब 15 मिनट बाद पुजारी भी कमरे में आ गए। 20 मिनट बाद पुजारी मोबाइल पर बात करते हुए कमरे से बाहर आते हैं। 10 मिनट बात करने के बाद पुजारी उसी कमरे में चले गए। उसके 15 मिनट बाद पुजारी बाहर आते हैं और बीड़ी पीने लगते हैं।

इसी दौरान वे एक बार बाथरूम में जाते हैं और फिर उसी रूम में चले जाते हैं। करीब साढ़े 11 बजे पुजारी नीचे तहखाने वाले रूम में चले गए। संदिग्ध लड़का भी उनके पीछे-पीछे रूम में जाता है। कुछ देर के बाद युवक अकेला वापस आता है। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

मृतक पुजारी श्याम नाथ