Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

करियर ग्रोथ को लेकर इंडोनेशिया के लोग सबसे ज्यादा आशावान, भारत का दूसरा नंबर

0
224

नई दिल्ली. करियर की संभावनाओं को लेकर लोगों के भरोसे में भारत दूसरे नंबर पर है। पहला नंबर इंडोनेशिया का है। चीन की रैंकिंग तीसरी है। ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर जैसे देशों से भारत काफी ऊपर है। लिंक्डइन की अपॉर्च्युनिटी इंडेक्स रिसर्च रिपोर्ट में यह सामने आया है। इसे तैयार करने के लिए 9 प्रमुख देशों के 11 हजार लोगों पर सर्वे किया गया।

  1. देश स्कोर रैंक
    इंडोनेशिया 116 1
    भारत 111 2
    चीन 106 3
    फिलीपींस 106 4
    मलेशिया 101 5
    सिंगापुर 91 6
    ऑस्ट्रेलिया 90 7
    हॉन्गकॉन्ग 85 8
    जापान 79 9
  2. लिंक्डइन अपॉर्च्युनिटी इंडेक्स के नतीजों के मुताबिक इंडोनेशिया के लोग करियर ग्रोथ, स्किल डेवलपमेंट और कमाई को लेकर सबसे ज्यादा आशावादी हैं।

  3. लिंक्डइन केअध्ययनके मुताबिक सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, हॉन्गकॉन्ग और जापान जैसे विकसित देशों के लोग भविष्य की संभावनाओं को लेकर कम आशावान हैं। इनमें से ज्यादातर लोगों ने अपने देश के इकोनॉमिक आउटलुक को लेकर चिंता जाहिर की।

  4. इन देशों के ज्यादातर लोगों ने कड़ी मेहनत को तरक्की का रास्ता बताया। इन्होंने सफलता हासिल करने में कई बाधाओं का भी जिक्र किया। 30% लोगों ने आर्थिक परेशानी को सबसे बड़ी चिंता बताया।

  5. रिसर्च के नतीजों के मुताबिक 22% लोगों ने प्रोफेशनल नेटवर्क तक पहुंच की कमी और 19% ने जॉब मार्केट के खराब हालात को आगे बढ़ने में रुकावट की वजह बताया। 18% लोग स्किल की कमी को इसकी वजह मानते हैं। इतने ही लोग गाइडेंस की कमी महसूस करते हैं।

  6. ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, मलेशिया और फिलीपींस के लोगों का ये भी मानना है कि काम और निजी जिंदगी में संतुलन होने से तरक्की की संभावना बढ़ जाती है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      Workers are most optimistic about their career prospects in Indonesia and I