Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

ऑस्ट्रेलिया ने मिशेल मार्श को ड्रॉप किया, मार्क्स हैरिस करेंगे टेस्ट डेब्यू

0
196

एडिलेड. ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के लिए आखिरी एकादश की घोषणा कर दी है। उसने मिशेल मार्श को ड्राप कर दिया है। उनकी जगह पीटर हैंड्सकॉम्ब को शामिल किया गया है। वहीं, मार्क्स हैरिस भी इस मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर की शुरुआत करेंगे। मिशेल को बाहर करने का मतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन कम गेंदबाजी विकल्प के साथ भारत के खिलाफ उतरेंगे।

  1. हालांकि, ऑफब्रेक गेंदबाज ट्रैविस हेड पार्ट टाइमर बॉलर की भूमिका निभा सकते हैं। इस साल अक्टूबर में अबुधाबी में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में मार्श का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। उन्होंने दो टेस्ट में कुल 30 रन बनाए और दो विकेट लिए थे।

  2. इससे पहले मार्च में दक्षिण अफ्रीका दौरे में भी वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उन्होंने डरबन में हुए सीरीज के पहले टेस्ट में 96 रन की पारी खेली थी, लेकिन उसके बाद वे बाकी के तीन मैच में एक बार भी 50 का आंकड़ा पार नहीं कर पाए।

  3. टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), मार्क्स हैरिस, एरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रैविस हेड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नॉथन लियान, जोश हेजलवुड।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      मार्क्स हैरिस ने हाल ही में शेफील्ड शील्ड ट्रॉफी के पांच मैच में 71.50 की औसत से 501 रन बनाए हैं। – फाइल
      पीटर हैंड्सकॉम्ब।